



09 स्कूलों के स्टूडेंट पहुंचे सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में- साइंस एग्जीबिशन का हुआ 16 नवंबर को भव्य आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती-16 नवम्बर को सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में इंटर स्कूल साइंस मैथ्स रोबोटिक्स कामर्स आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया, इसमें कुल 9 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच यह प्रदर्शनी संपन्न हुई सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में अन्य आठ विद्यालय सम्मिलित हुए जिसमें गुरु द्रोण मॉडल स्कूल बरमकेला पीएम श्री आत्मानंद स्कूल डबरा सरस्वती शिशु मंदिर अंग्रेजी माध्यम चन्द्रपुर सरस्वती शिशु मंदिर हिंदी माध्यम चंद्रपुर कामधेनु पब्लिक स्कूल तुलसीडीह श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल डबरा स्वामी आत्मानंद स्कूल चंद्रपुर संत मदर टेरेसा इंग्लिश हिंदी मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल गोबरा चन्द्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी सम्मिलित हुए थे
इस कार्यक्रम में साइंस के कुल 224 रोबोटिक्स के 66 मैथ्स के कॉमर्स के एवं आर्ट एंड क्राफ्ट के 135 सुदर कलाकृतियाँ प्रस्तुत किए। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के द्वारा विशेष तौर पर हेल्थ केयर संचालित किए जिसमें आगन्तुक सभी लोग अपने हाईट वेट बल्ड प्रेसर बल्ड ग्रुप सभी माप कर रहे थे। जिससे सभी लोग विशेष प्रसंशा कर करे थे,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सक्ती जिला के जिला शिक्षा अधिकारी एन के चन्द्रा सहायक जिला शिक्षा अधिकारी, आर के अग्रवाल विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डभरा, श्याम वारे रहे। विशिष्ट अतिथि जुगल किशोर अग्रवाल (संचालक भारत माता पब्लिक स्कूल सरिया) विकास अग्रवाल (सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रपुर) डाॅ. प्रहल्लाद पटेल रहे,कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया सभी विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुत मॉडल के साथ उसके निर्माण विधि इस्तेमाल और भविष्य में होने वाले उपयोग के बारे में अपने विचार व्यक्त किये इस प्रदर्शनी का आकलन निरीक्षको द्वारा चार वर्गों प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर किया गया आर्ट एंड क्राफ्ट पर बच्चों के द्वारा सुंदर कलाकृतियां को एक कक्ष पर बहुत ही सुंदर ढंग से सुसज्जित किया गया था जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ था इस विज्ञान प्रदर्शनी को देखने स्थानीय व दुर-दराज से भी गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक गण आए हुए थे सभी आगंतुक अतिथियों ने बच्चों द्वारा निर्मित इस तरह के मॉडल एवं कलाकृतियां की प्रशंसा करते नहीं तक रहे थे सभी मॉडल पर वर्ग सह बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए आयोजक विद्यालय द्वारा पुरस्कार की व्यवस्था की गई थी जिसमें चारों वर्ग प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्तर पर साइंस मैथ्स रोबोटिक्स कामर्स आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों पुरस्कार वह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
कामर्स में अमन पटेल तेज प्रकाश प्रथम स्थान घुंघरु प्रधान दिया पटेल द्वितीय स्थान राही अग्रवाल प्रतिभा घृतलहरे तृतीय स्थान रोबाटिक्स प्राथमिक खंड पुष्कर पटेल नवल पटेल प्रथम स्थान माध्यमिक खंड भास्कर पटेल मेधांश पटेल प्रथम स्थान मयंक पटेल रेहंास पटेल द्वितीय स्थान यश पटेल रोशनी पटेल तृतीय स्थान हाईस्कूल वर्ग जीत पटेल अंकित नायक प्रथम स्थान नीतिश साहू मानस पटेल द्वितीय स्थान नमन पटेल निलेश नायक तृतीय स्थान हायर सेकेण्डरी वर्ग में समीर पटेल राज पटेल प्रथम स्थान शिवम मालाकार रितेश पटेल द्वितीय स्थान चंद्रकांत पटेल पुष्कर पटेल तृतीया स्थान
विज्ञान प्रदर्शनी प्राथमिक खंड अभिनीत पटेल जीवेश पटेल प्रथम स्थान ओमी पटेल अनिशा पटेल द्वितीय स्थान आदित्य पटेल ओम सिदार तृतीया स्थान माध्यमिक खंड मुस्कान पटेल रितु गौतम प्रथम स्थान सोनम पटेल सौम्या पटेल द्वितीय स्थान चांदनी पटेल अदिति पटेल तृतीया स्थान व रवि पटेल गगन पटेल भी तृतीया स्थान हाईस्कूल खंड लक्ष्य सोनवानी तस्नीम राजा प्रथम स्थान मोहन नायक कृष्णा पटेल द्वितीय स्थान नवनीत साईं उमेश साहू तृतीय स्थान हायर सेकेंडरी खंड यामिनी जायसवाल भूमिका टूटे प्रथम स्थान अनिकेत टंडन द्वितीय स्थान तिलेश साहू अंकित यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया,आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा पहली व दुसरी शौर्य पटेल प्रथम स्थान शिवांगी कुमारी द्वितीय स्थान सेजल पटेल तृतीय स्थान कक्षा तीसरी व चैथी मानस्वी अगरिया प्रथम स्थान दिव्यांश पटेल द्वितीय स्थान मुस्कान चैधरी तृतीय स्थान कक्षा पाँचवीं से आठवीं अमन पटेल प्रथम स्थान चुडास्म पटेल द्वितीय स्थान सेल्वी साहु तृतीय स्थान कक्षा नवमीं से बारहवीं तक प्रिंसी पटेल प्रथम स्थान यश पटेल द्वितीय स्थान अंजली पटेल तृतीय स्थान प्राप्त किए। व सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को सांत्वना स्वरुप प्रशस्ति पत्र प्रदान किए
*पुरस्कार वितरण के पश्चात सभी निरीक्षको को शाल व श्रीफल से सम्मानित किय गया,इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल संचालक श्री मनोज अग्रवाल किशोर अग्रवाल सुश्री वंशिता अग्रवाल उपस्थित रहे। प्राचार्य राम कृष्ण पंडा ने अपने संबोधन में कहा बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से अपने नए विचार व वैज्ञानिक सिद्धांतों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, वेस्ट मटेरियल का उपयोग के ऊपर अपने मॉडल प्रस्तुत करके उज्ज्वल भविष्य व आने वाली पीढ़ी के लिए एक नया मार्ग प्रस्तुत करेंगे। विज्ञान में रुचि होने के कारण भविष्य में वे महान वैज्ञानिक होंगे,अंत मे विद्यालयके उप प्राचार्य सुरेश यादव नेआगंतुक सभी विद्यालयों व मीडिया बन्धुओं केा इसकार्यक्रम को सफल बनाने के लिएधन्यवाद ज्ञापन किया




