मजबूत पुलिस- सुरक्षित जनता, शक्ति थाना क्षेत्र में चल रहा होटल, ढाबो का सघन निरीक्षण अभियान, कानून व्यवस्था सुदृण बनाए रखने पुलिस का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे लगाने किया जा रहा आग्रह, पूरे प्रदेश में सर्वाधिक सक्रिय जिला पुलिस शक्ति



मजबूत पुलिस- सुरक्षित जनता, शक्ति थाना क्षेत्र में चल रहा होटल, ढाबो का सघन निरीक्षण अभियान, कानून व्यवस्था सुदृण बनाए रखने पुलिस का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे लगाने किया जा रहा आग्रह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
थाना : सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना सक्ती क्षेत्र में सशक्त एप के माध्यम से चोरी गए वाहनों एवं होटल–ढाबों की सघन जांच अभियान,पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के नेतृत्व एवं हमराह में थाना सक्ती क्षेत्र अंतर्गत अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान थाना प्रभारी सक्ती एवं थाना के अन्य अधिकारी–कर्मचारियों द्वारा सशक्त एप के माध्यम से क्षेत्र में संचालित वाहनों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से चोरी गए वाहनों से संबंधित डेटा के आधार पर संदिग्ध वाहनों की पहचान कर उनकी विधिवत जांच की गई, जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल, ढाबा एवं लॉज की भी सघनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान होटल/ढाबा संचालकों को आगंतुकों का सही विवरण संधारित करने, पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाने भी कहा गया,यह अभियान अपराधियों में भय एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया गया। सक्ति पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की निरंतर और सघन जांच कार्यवाही जारी रहेगी



