केंद्रीय बजट 2026 पर वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल का वक्तव्य, अनिल जी ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर हाथों में, प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी को बधाई, वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत सामयिक बजट


केंद्रीय बजट 2026 पर वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल का वक्तव्य, अनिल जी ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर हाथों में, प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी को बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-यह एक विकासोन्मुखी बजट है, जिसमें सार्वजनिक पूंजीगत व्यय बढ़ाने और विनिर्माण को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया गया है।चाहे युवाओं के लिए आजीविका के अवसरों में सुधार की बात हो, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात हो, या मेडिकल टूरिज्म जैसे रोजगार-प्रधान क्षेत्रों को गति देने की बात, इस बजट के जरिये इन क्षेत्रों में अनेक नये अवसर निर्मित होंगे.मैं क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ धातुओं पर सरकार के विशेष ध्यान का स्वागत करता हूं। ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में खनन, प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण के लिए ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ के विकास से रोजगार, प्रगति और खनिज सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। क्रिटिकल मिनरल्स के प्रसंस्करण के लिए पूंजीगत सामान पर आयात शुल्क में छूट, वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अत्यंत सामयिक है।
विशेष आर्थिक क्षेत्रों में लचीलेपन की घोषणा, जो घरेलू बाजार में कुछ बिक्री की अनुमति देगी, एक उत्कृष्ट कदम है।वर्तमान की अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत ही स्थिर हाथों से आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं।”



