छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्ती

रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्रसिद्ध दत्तात्रेय मंदिर में रथ यात्रा दिवस होगी विशेष पूजा- अर्चना एवं भजन कार्यक्रम, ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने दी जानकारी

रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्रसिद्ध दत्तात्रेय मंदिर में रथ यात्रा दिवस होगी विशेष पूजा- अर्चना एवं भजन कार्यक्रम, ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने दी जानकारी kshititech
महाप्रभु दत्तात्रेय जी
रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्रसिद्ध दत्तात्रेय मंदिर में रथ यात्रा दिवस होगी विशेष पूजा- अर्चना एवं भजन कार्यक्रम, ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने दी जानकारी kshititech
7 जुलाई को रथ यात्रा पर रायपुर के पुराने बस्ती स्थित दत्तात्रेय मंदिर में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्रसिद्ध दत्तात्रेय मंदिर में रथ यात्रा दिवस होगी विशेष पूजा- अर्चना एवं भजन कार्यक्रम, ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-07 जुलाई को रथ यात्रा के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित दत्तात्रेय मंदिर में सुबह विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना का कार्यक्रम होगा,उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर ने बताया कि 07 जुलाई को दौपहर लिली चौक पुरानी बस्ती चौक मे गजा मूँग व दत्तभोग खिचड़ी का वितरण व जगन्नाथ प्रभु का भजन कार्यक्रम होंगा

रथयात्रा के पावन अवसर पर रविवार की सुबह प्राचीनतम दत्तात्रेय मंदिर में दत्तात्रेय प्रभु का पूजन व विशेष श्रृंगार कर दत्त प्रभु को महाप्रसाद खिचड़ी का भोग लगाया जावेगा, जिसे दौपहर लिलि चौक ,पुरानी बस्ती मे श्रद्धालुओं को वितरित किया जावेगा साथ ही शहर के बडे रथ के नाम से प्रसिद्ध रथ यात्रा जो जगन्नाथ मंदिर टूरी हटरी से निकलती हैं, का हर्षोल्लास से स्वागत व पूजन दत्त मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जाकर गजा मूँग का भोग जगन्नाथ प्रभु को समर्पित कर वितरित किया जावेगा,इस अवसर पर छतीसगढ के गायक तरुण शर्मा व साथियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी,कार्यक्रम दौपहर 12.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक है, ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिबल्लभ अग्रवाल ने सभी धर्म प्रेमियों को सह परिवार उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है

Back to top button