*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

समाजसेवीका गुड्डी अग्रवाल को मिला मंच दीप सम्मान। मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अधिवेशन में गुड्डी की सक्रियता की हुई प्रशंसा. वरिष्ठ समाज सेविका के रूप में जानी जाती है गुड्डी देवी अग्रवाल





समाजसेवीका गुड्डी अग्रवाल को मिला मंच दीप सम्मान। मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अधिवेशन में गुड्डी की सक्रियता की हुई प्रशंसा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी एवं मंच की प्रांतीय चेयरमैन श्रीमती गुड्डी अग्रवाल को अकलतरा में आयोजित मंच के प्रदेश अधिवेशन में उनकी सक्रियता एवं प्रत्येक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए मंच दीप सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी प्रमुख रूप से मौजूद थे।श्रीमती गुड्डी अग्रवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मंच के पदाधिकारियो ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी की है


