छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी रायगढ़ शहर में अग्रवाल समाज द्वारा स्थापित श्री अग्रोहा धाम भवन बना समाज सेवा की मिसाल. उड़ीसा से पधारे प्रतिनिधि मंडल ने भी करी अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा. विगत वर्षों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था भवन का लोकार्पण. प्रतिनिधि मंडल ने कहा- बरगढ़ उड़ीसा में भी बनाया जाएगा समाज का भवन

छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी रायगढ़ शहर में अग्रवाल समाज द्वारा स्थापित श्री अग्रोहा धाम भवन बना समाज सेवा की मिसाल. उड़ीसा से पधारे प्रतिनिधि मंडल ने भी करी अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा. विगत वर्षों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था भवन का लोकार्पण. प्रतिनिधि मंडल ने कहा- बरगढ़ उड़ीसा में भी बनाया जाएगा समाज का भवन kshititech
रायगढ़ के श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ बरगढ़ उड़ीसा से पधारे अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल की बैठक

छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी रायगढ़ शहर में अग्रवाल समाज द्वारा स्थापित श्री अग्रोहा धाम भवन बना समाज सेवा की मिसाल. उड़ीसा से पधारे प्रतिनिधि मंडल ने भी करी अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा. विगत वर्षों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था भवन का लोकार्पण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी जिला मुख्यालय रायगढ़ शहर में जिंदल रोड पर अग्रवाल समाज के सेवाभावी दानदाताओं द्वारा स्थापित श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से भव्य भवन आज पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश में समाज सेवा की एक मिसाल बना हुआ है। इस भवन में जहां मांगलिक आयोजन सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सर्व सुविधायुक्त कमरे।हाल एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। तो वहीं इस भवन का लोकार्पण विगत वर्षों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित देश की दिग्गज हस्तियों की गरिमामय मौजूदगी में किया गया था। तथा इस भवन की स्थापना के बाद से ही लगातार जहां पूरे वर्ष भर यहां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का संपादन हो रहा है। तो वहीं इस भवन की संचालन समिति श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भी लगातार भवन में सुविधाओं में बढ़ोतरी की दिशा में प्रयास किया जा रहे हैं। तथा वर्तमान में एक बड़ा हॉल निर्माणधीन है तथा इस हाल के बनने के बाद बड़े से बड़े आयोजन बिना टेंट। पंडाल के भी हाल में संपन्न हो सकेंगे। वहीं कि भवन के स्थापित होने के बाद जहां देश के अन्य राज्यों से अग्रवाल समाज की लोग इस भवन की व्यवस्थाओं को देखने के लिए आ रहे हैं

तो वहीं विगत दिनों उड़ीसा राज्य के बरगढ़ शहर से अग्रवाल समाज का 20 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल रायगढ़ पहुंचा। जहां उन्होंने अग्रोहा धाम के निर्माण कार्य की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं का जाएगा लिया तथा बारगढ़ से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों के साथ एक बैठक भी संपन्न हुई जिसमें ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा बारगढ़ से पधारे समाज बंधुओ का आत्मीय स्वागत किया गया। एवं प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ अग्रोहा धाम के निर्माण, संचालन एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर उसकी मुक्त कंठ से सराहना की।बरगढ़ से आए ट्रस्टियों ने कहा कि रायगढ़ की टीम द्वारा समाज के लिए तैयार किया गया यह भव्य प्रकल्प पूरे क्षेत्र के अग्रवाल समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायगढ़ मॉडल से प्रेरणा लेकर बरगढ़ में भी एक उत्कृष्ट अग्रोहा धाम का निर्माण किया जाएगा तथा शीघ्र ही भूमि पूजन कार्यक्रम में रायगढ़ की टीम सहित समाजजनों को आमंत्रित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि रायगढ़ अग्रोहा धाम की प्रेरणा से विभिन्न नगरों एवं क्षेत्रों में समाजहित और जनकल्याण के उद्देश्य से सामुदायिक भवनों एवं अग्रोहा धामों का निर्माण निरंतर हो रहा है। यह पहल अग्रवाल समाज को संगठन, संस्कार, सेवा और सामाजिक एकता की नई दिशा एवं गति प्रदान कर रही है।इस अवसर पर समाज के सभी समर्पित सहयोगियों, ट्रस्टियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति साधुवाद व्यक्त किया गया, जिनके अथक प्रयासों से यह प्रेरणादायी कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading