*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

बलौदा जांजगीर के राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई आगजनी की घटना एवं परिवार के 20 वर्षीय सदस्य की मौत पर शक्ति के समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने करी व्यापारी बंधुओ से आर्थिक सहयोग की अपील, मांगेराम ने स्वयं दी ₹11000/-रुपये सहयोग राशि, आप भी बढ़ाये सहयोग हेतु अपना हाथ

बलौदा जांजगीर के राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई आगजनी की घटना एवं परिवार के 20 वर्षीय सदस्य की मौत पर शक्ति के समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने करी व्यापारी बंधुओ से आर्थिक सहयोग की अपील, मांगेराम ने स्वयं दी ₹11000/-रुपये सहयोग राशि, आप भी बढ़ाये सहयोग हेतु अपना हाथ kshititech
बलौदा जांजगीर के राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में आगजनी की भयंकर घटना

बलौदा जांजगीर के राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई आगजनी की घटना एवं परिवार के 20 वर्षीय सदस्य की मौत पर शक्ति के समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने करी व्यापारी बंधुओ से आर्थिक सहयोग की अपील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत बलौदा शहर के कोरबा रोड में घासीदास चौक के पास स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में 5 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे हुई भीषण आगजनी की घटना से जहां दुकान में रखा लगभग 40 लख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया, तो वहीं परिवार के 20 वर्षीय युवा सदस्य की भी इस आगजनी की घटना में जलकर मौत हो गई साथ ही दुकान से लगे घर के भी सारे गृहस्थी के समान एवं गहने जेवरात तथा संपूर्ण सामान जलकर खाक हो गया तथा इस घटना से जहां पूरा परिवार सदमें में है, तो वहीं आर्थिक रूप से भी यह परिवार टूट चुका है,जिसे देखते हुए शक्ति शहर के समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी मांगेराम अग्रवाल शिव बुक सेंटर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी व्यापारी बंधुओ से आग्रह किया है कि राजू इलेक्ट्रॉनिक्स की इस बड़ी घटना को देखते हुए सभी व्यापारी यथा संभव,यथाशक्ति आर्थिक रूप से उन्हें सहयोग प्रदान करें एवं इस परिस्थिति में किया हुआ सहयोग जहां उस पूरे परिवार को एक आर्थिक संबलता प्रदान करेगा तो वही आगजनी की इस घटना में हुए आर्थिक नुकसान से पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है, तथा यदि किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद उस परिवार को होगी तो निश्चित रूप से वह पुनः अपने जीवन यापन हेतु व्यापार प्रारंभ कर सकेगा अन्यथा वर्तमान स्थिति को देखते हुए बड़ी ही गहन पीड़ा इस परिवार को उठानी पड़ रही है

तथा मांगेराम अग्रवाल ने स्वयं उपरोक्त परिवार के लिए आगे बढ़कर 11000/-रुपये की सहयोग राशि देने की बात कही है, एवं मांगेराम अग्रवाल ने शक्ति के छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष से भी फोन पर चर्चा कर उन्हें पूरी वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए व्यापारियों के माध्यम से यथासंभव सहयोग राशि प्रेषित करने का आग्रह किया है, तो वहीं आगजनी की घटना के बाद बलौदा के राजू इलेक्ट्रॉनिक्स परिवार को बलौदा के ही देवांगन समाज एवं अन्य लोगों द्वारा उन्हें सहयोग दिया गया तथा यह घटना एक बड़ी घटना है जिसमें परिवार के युवा व्यापारी की भी मौत हो गई

प्रातिक्रिया दे

Back to top button