शक्ति पहुंचे देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी– 2024 के बाद भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र,24 में मोदी के बाद योगी होंगे अगले प्रधानमंत्री– पी पी एस तोमर गुरुजी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, शक्ति पधारे ज्योतिष आचार्य ने कहा फोटो देख कर ही वे भूत एवं भविष्य की करते हैं गणना, औरा स्कैन वर्तमान समय में ज्योतिष शास्त्र का है ब्रह्मास्त्र, शक्ति के मां अंबे ज्वेलर्स में 20, 21 एवं 22 मई को होगा तीन दिवसीय विशेष ज्योतिष परामर्श शिविर


शक्ति पहुंचे देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी– 2024 के बाद भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र,24 में मोदी के बाद योगी होंगे अगले प्रधानमंत्री– पी पी एस तोमर गुरुजी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, शक्ति पधारे ज्योतिष आचार्य ने कहा फोटो देख कर ही वे भूत एवं भविष्य की करते हैं गणना, औरा स्कैन वर्तमान समय में ज्योतिष शास्त्र का है ब्रह्मास्त्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- पूरी दुनिया में अपने ज्योतिष शास्त्र से प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के गुना निवासी ज्योतिषाचार्य,रत्न विशेषज्ञ एवं ओरा स्कैन एक्सपर्ट पी पी एस तोमर गुरुजी ने 19 मई को शक्ति शहर के नारायण सागर रोड स्थित मां अंबे ज्वेलर्स में अपनी एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आने वाले 2024 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे, किंतु 2024 से 2029 के बीच में एकाएक बड़ा बदलाव होगा तथा मोदी के स्थान पर प्रधानमंत्री योगी होंगे तथा इसी बीच भारत को हिंदू राष्ट्र भी घोषित किया जाएगा एवं श्री तोमर ने कहा कि मेरी यह भविष्यवाणी पुख्ता है इसे आप नोट कर लें
श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गण काफी तेज हैं एवं आज उसी के फलस्वरूप वे पूरे देश पर राज कर रहे हैं, श्री तोमर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में औरा स्केनर से जहां लोगों का भूत एवं भविष्य भी पढ़ा जा सकता है तो वहीं वे भी इस क्षेत्र में विगत लगभग 5 वर्षों से काम कर रहे हैं तथा उनके पास व्यक्ति की प्रत्येक समस्याओं का निराकरण है एवं औरा स्कैन के माध्यम से वे व्यक्ति की सिर्फ फोटो देखकर ही उसके बारे में संपूर्ण जानकारी दे सकते हैं पी पी एस तोमर गुरुजी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ज्योतिष शास्त्र भी हाईटेक हो चुका है, तथा पूर्व में चली आ रही ज्योतिष की व्यवस्था आज भी कायम है किंतु इस ज्योतिष शास्त्र को और अधिक आधुनिकता की दृष्टि से देखा जाए तो व्यक्ति की संपूर्ण जिज्ञासाओं का समाधान इस औरा स्कैन में हम सबको मिलता है पी पी एस तोमर गुरुजी ने कहा कि रत्नों का भी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व होता है यदि हम अपने शरीर में सही रत्न धारण करें तो निश्चित रूप से आने वाले संकटों से यह रत्न हमारी रक्षा करते हैं तथा बचाव भी करते हैं एवं हमारे जीवन में सुख,समृद्धि, शांति भी लाते हैं
श्री तोमर गुरुजी ने कहा कि शक्ति के मां अंबे ज्वेलर्स द्वारा उन्हें विशेष रूप से ज्योतिष परामर्श हेतु 3 दिन का शिविर 20, 21 एवं 22 तारीख को लगाया गया है जिसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं, साथ ही इस इस 3 दिन के शिविर के अलावा वे व्यक्तिगत रूप से भी इस समय को छोड़कर शेष समय में किसी व्यक्ति को यदि अपने मकान, प्रतिष्ठान में वास्तु परामर्श भी लेना हो तो वे उपलब्ध हैं तथा उनकी सेवाओं से व्यक्ति को यदि उसकी समस्याओं का निराकरण होता है तो वह इस चीज को बेहतर मानते हैं,पी पी एस तोमर गुरुजी ने कहा कि वे अपने शक्ति प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी वर्तमान सरकार के मुखिया भूपेश बघेल एवं अन्य राजनीतिक हस्तियों के बारे में भी गणना कर जानकारी मीडिया के साथियों को अवश्य देंगे वही पत्रकारों ने भी जिज्ञासा बस विभिन्न प्रकार के सवाल पी पी एस तोमर गुरु जी से पूछे तथा उन्होंने बहुत ही सुंदर ढंग से सभी सवालों का जवाब दिया
तथा उन्होंने कहा कि मीडिया तो व्यक्ति की सारी चीजों को प्रस्तुत करता है एवं मीडिया के लोग दिनभर नकारात्मक एवं सकारात्मक वातावरण से गुजरते हैं तथा इसके बावजूद हमको अपने जीवन को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में सुबह मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए योग भी करना चाहिए जिससे हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा रहे एवं हम सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य कर सकें पी पी एस तोमर गुरुजी ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुछ अवसरों पर आने का मौका मिला है यहां की जनता काफी शांति प्रिय है एवं आज चुकी अमावस का दिन है तथा वे औरा स्कैन के बारे में और अधिक मीडिया के साथियों को भी प्रयोग कर अवश्य बताते तथा उन्होंने कहा कि आज ज्योतिष शास्त्र पूर्ण रूप से नई तकनीक पर काम कर रहा है एवं पूरी दुनिया में आज औरा स्कैन के माध्यम से ज्योतिष के क्षेत्र में कुछ लोग ही जुटे हुए हैं तथा श्री तोमर गुरुजी ने कहा कि आने वाले समय में मनुष्य का उपचार भी नई पद्धति से होगा इस दौरान मां अंबे ज्वेलर्स के संचालक सदस्य तथा मीडिया के साथी मौजूद रहे एवं श्री तोमर गुरुजी ने कहा कि 3 दिन का यह विशेष शिविर शक्ति में आयोजित है जिसका लोग अधिक से अधिक लाभ ले



