नहीं रहे शक्ति के ठेकेदार कमलेश राठौर चीकू,31 अगस्त की शाम 4:00 बजे होगा अंतिम संस्कार, गंगा कंस्ट्रक्शन के संचालक थे कमलेश राठौर, जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत पूर्व कार्यपालन अभियंता स्वर्गीय बी एल राठौर के सुपुत्र एवं कांग्रेस नेता धनंजय राठौर के अनुज भ्राता थे कमलेश

नहीं रहे शक्ति के ठेकेदार कमलेश राठौर चीकू,31 अगस्त की शाम 4:00 बजे होगा अंतिम संस्कार, गंगा कंस्ट्रक्शन के संचालक थे कमलेश राठौर, जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत पूर्व कार्यपालन अभियंता स्वर्गीय बी एल राठौर के सुपुत्र एवं कांग्रेस नेता धनंजय राठौर के अनुज भ्राता थे कमलेश kshititech
श्री कमलेश राठौर चीकू शक्ति

नहीं रहे शक्ति के ठेकेदार कमलेश राठौर चीकू,31 अगस्त की शाम 4:00 बजे होगा अंतिम संस्कार, गंगा कंस्ट्रक्शन के संचालक थे कमलेश राठौर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के प्रतिष्ठित गंगा कंस्ट्रक्शन के संचालक एवं कांग्रेस नेता धनंजय राठौर के अनुज भ्राता कमलेश राठौर (चीकू) का दिनांक- 30 अगस्त 2025 दिन- शनिवार को उपचार के दौरान राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया है, उनकी अस्वस्थता के चलते विगत कुछ दिनों से उनका निरंतर उपचार चल रहा था, जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 31 अगस्त 2025 दिन- रविवार को शाम 4:00 बजे मुक्तिधाम में किया जाएगा, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास वार्ड क्रमांक- 8 राजा पारा चौक के पास शक्ति से निकलेगी, कमलेश राठौर अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं, उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने एवं लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा वे मृदुभाषी, मिलनसार एवं पूरे अंचल के प्रतिष्ठित ठेकेदार के रूप में अपनी पहचान करते थे, श्री कमलेश राठौर छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत पूर्व कार्यपालन अभियंता स्वर्गीय श्री बी एल राठौर के सुपुत्र थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading