*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

क्रांति कुमार कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

क्रांति कुमार कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन kshititech
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर
क्रांति कुमार कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन kshititech
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर
क्रांति कुमार कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन kshititech
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर

क्रांति कुमार कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-राष्ट्रीय सेवा योजना 7 दिवसीय विशेष शिविर ग्राम डोंगिया में छठवें दिन मुख्य अतिथि विराट द्विवेदी जिला महामंत्री भाजयुमो सक्ती ने शिविरार्थियों को कहा कि “आप देश के भविष्य है और विकसित राष्ट्र बनाने में आकी महती भूमिका है,शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर ग्राम डोंगिया में आयोजित किया जा रहा है जिसमें छठवें दिन प्रभात फेरी निकाला गया फिर योग किया गया,परियोजना कार्य में कैंपस की साफ सफाई और नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक सी लोगों को जागरूक किया गया ।बौद्धिक परिचर्चा में आज का विषय “भारतीय संविधान का महत्व ” पर चर्चा की गया ।मुख्य अतिथि विराट द्विवेदी (जिला महामंत्री भाजयुमो सक्ती) थे।उनके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को ग्रीन मैट तथा स्टेज का पर्दा दान किया गयाउन्होंने सभी को अपने प्रेरक उद्बोधन से मंत्रमुग्ध कर दिया ।युवाओं से अपील किया गया कि देश के विकाश में अपना संपूर्ण योगदान देवे ।उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनवरत प्रयास जारी रखने को कहा ।सभी को शुभकामनाएं दी।वित्तीय साक्षरता पर पारीक मैडम के द्वारा शिविरार्थियों को जीवन में प्रबंधन के महत्व को बताया ।वित्त निवेश से पहले उसके नियमों की जानकारी होना आवश्यक है तब ही आप सफलता प्राप्त कर सकते है । प्रो डॉ महेंद्र यादव ने संविधान को बहुत सरल और सहज तरीके समझते हुए कहा कि यह देश को चलाने वाला विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है इसमें हर वर्ग धर्म के लोगों के लिए सामान नियम बनाए गए है जिससे देश के हर व्यक्ति और नागरिकों का विकाश हो सके। प्रो डॉ टी पी टंडन ने संविधान में लिखित “मूल अधिकारों “के बारे में विस्तार से बताया ।उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि यदि देश को चलाने वालों की नियत अच्छी हो तो संविधान अच्छा है और अगर इसे चलाने वाले लोगों की नियत अच्छी नहीं है तो कोई भी संविधान हो वो खराब ही साबित होगा ।उन्होंने बताया कि संवैधानिक उपचारों का अधिकारी को “संविधान की आत्मा” बाब साहेब ने कहा था । प्रो डॉ शकुंतला राज के द्वारा सभी को साथ मिलजुल कर रहने ,एक दूसरे का सहयोग करने ,अपने लक्ष्य को कठिन परिश्रम से प्राप्त करने और हमेशा सकारात्मक रहने को कहा ।उन्होंने कहा कि निराशा ही आपकी असफलता को सफलता में नहीं बदल पाती इसके हमेशा सकारात्मक रहे।मंच संचालन प्रिया मैत्री द्वारा किया गया ।आभार प्रदर्शन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में प्रो हेमपुष्पा चंद्रा प्रो ऋतु पटेल प्रो सविता चंद्रा प्रो मनोज जायसवाल प्रो सीमा साहू सहित सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम बेदी और समस्त स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

शिविर का हुआ समापन

सक्ती-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन मुख्य अतिथि विद्या सिदार,विशिष्ट अतिथि में दिलीप पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती,रथ राम जायसवाल सेवानिवृत्त शिक्षक ,छबिलाल राठौर कार्यक्रम अधिकारी संतोष अनंत (कार्यक्रम अधिकारी,और प्राचार्य डॉ डी पी पाटले सहित स्वयं सेवक उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि विद्या सिदार और समस्त अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ और बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वयं सेवक प्रभात यादव द्वारा शिविर प्रतिवेदन का वाचन किया गया।उद्बोधन की कड़ी में सबसे पहले छबि लाल राठौर कार्यक्रम अधिकारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताते हुए कहा कि मैं भी स्कूल के समय स्वयं राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वयं सेवक था मुझमें जो बदलाव आया है वो सब राष्ट्रीय सेवा योजना का ही देन है।आप सभी निस्वार्थ सेवा करेंगे तो देश समाज का विकास होगा ही ।तत्पश्चात संतोष अनंत ने अपना अनुभव साझा किया कि मुझे 2 वर्ष ही राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम अधिकारी का दायित्व निभाने को मिला है मैं भी विद्यार्थी जीवन में सक्रिय स्वयं सेवक था। आप सभी समाज सेवा के माध्यम से अपना व्यक्तित्व को निखारने का काम कर रहे है यह मंच आपको विविध अवसर देता है जिससे आप अपनी प्रतिभा को सामने ला सकते है।उद्बोधन की अगली कड़ी में रथ राम जायसवाल सेवानिवृत्त शिक्षक ने कविता और हास्य के माध्यम से जीवन की सच्चाई को बताने का प्रयास किया उन्होंने सभी को शुभकामना देते हुए सफलता प्राप्त की कामना की।दिलीप पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती ने सभी शिविरार्थियों को कहा कि आप 7 दिनों से इस ग्राम डोंगिया में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया और घर घर जाकर लोगों से बात किया यह सराहनीय कार्य है जो हर व्यक्ति नहीं कर सकता ।उन्होंने कहा कि मुझे विश्वाश है कि आप सभी शिविर के दिनचर्या को जीवन भर निभाएंगे।संस्था प्राचार्य डॉ डी पी पाटले ने भी सभी को शुभकामना दी और सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।मुख्य अतिथि विद्या सिदार सभापति जिला पंचायत सक्ती ने शिविरार्थियों को कहा कि आप जनसंपर्क के समय किए गए सर्वे के अनुरूप ऊपर शासन को पत्राचार भी करे ताकि ग्रामवासियों का समाधान किया जा सके।उन्होंने अपील की यदि आप एक पेड़ मां के नाम लगाते है तो उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी सोशल मीडिया में साझा करे ।केवल पेड़ लगाकर इतिश्री नहीं करना है ।उन्होंने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयं सेवक के रूप में कार्य करना है और जितना हो सके समाज सेवा के माध्यम से अपना व्यक्तित्व निखारे।उन्होंने सभी की उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सभी शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रिया मैत्री स्वयं सेवक ने राष्ट्रीय सेवा योजना क्या है, शिविर के दिनचर्या को सामने रखा और आगे भी अपने जीवन में इसको शामिल करने का प्रण लिया।आभार प्रदर्शन प्रो ऋतु पटेल द्वारा किया गया ।कार्यक्रम प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ डी पी पाटले संरक्षक हैं ।शिविर नायक संध्या चौहान ने नेतृत्व क्षमता का विकाश किया और परियोजना प्रभारी उपेन्द्र ने प्रतिदिन स्वच्छता ,रैली,नशामुक्ति के नारे के साथ कार्य करने वालों दल की नेतृत्व किया ।।मंच संचालन प्रभात यादव स्वयं सेवक के द्वारा किया गया ।अंत में सभी स्वयं सेवक सकुशल अपने अपने घर पहुंच गये।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button