*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता। जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा-विपक्षी राजनैतिक दलों के जन प्रतिनिधियों के साथ हो रहा भेदभाव. मामला भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष। जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जेठा  सरपंच के नाम नहीं होने का

शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता। जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा-विपक्षी राजनैतिक दलों के जन प्रतिनिधियों के साथ हो रहा भेदभाव. मामला भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष। जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं जेठा  सरपंच के नाम नहीं होने का kshititech
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट गिरधर जायसवाल शक्ति

शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कहा-विपक्षी राजनै तिक दलों के जन प्रतिनिधियों के साथ हो रहा भेदभाव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री एवँ जिला कलेक्टर कार्यालय सकती में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने जिला पंचायत कार्यालय के भूमि पूजन समारोह में जिला कॉग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल एवँ कांग्रेस समर्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों।जनपद पंचायत सकती की अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय एवँ ग्राम पंचायत जेठा के सरपंच का नाम आमंत्रण पत्र में नहीं होने पर प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई है।श्री जायसवाल ने कहा है कि प्रशासन एवँ विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लगातार प्रमुख विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। जो परम्परा के विपरीत हैं। विभिन्न विभागों की समय समय पर होने वाली बैठकों में भी विधायक प्रतिनिधियों एवँ कॉग्रेस पार्टी से जुड़े निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया जाता।और न ही सूचना दी जाती हैं। जबकि विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों की जिला प्रशासन के प्रति सहयोगात्मक सोच है। विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधी जिले की विकास की दिशा में काम कर रहे है। लेकिन प्रशासन का भेदभाव रवैया समझ से परे है।यही हाल रहा तो जिला पंचायत एवं अन्य विभागों को विपक्षी पार्टियों द्वारा असहयोग का सामना करना पड़ेगा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button