जरा संभल के ड्राइवर साहब- अभी समझाइश, 23 से होगी चालानी कार्रवाई- आज से 1 सप्ताह के लिए शक्ति पुलिस की स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर, पुलिस ने प्रारंभ किया सड़क सुरक्षा सप्ताह, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक होंगे पुलिस के लपेटे में, जिला पुलिस प्रवक्ता मनीष कुंवर ने दी जानकारी

जरा संभल के ड्राइवर साहब- अभी समझाइश, 23 से होगी चालानी कार्रवाई- आज से 1 सप्ताह के लिए शक्ति पुलिस की स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर, पुलिस ने प्रारंभ किया सड़क सुरक्षा सप्ताह, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक होंगे पुलिस के लपेटे में, जिला पुलिस प्रवक्ता मनीष कुंवर ने दी जानकारी kshititech
शक्ति जिले में 15 जून से प्रारंभ हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह

अभी समझाइश, 23 से होगी चालानी कार्रवाई- आज से 1 सप्ताह के लिए शक्ति पुलिस की स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर, पुलिस ने प्रारंभ किया सड़क सुरक्षा सप्ताह, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक होंगे पुलिस के लपेटे में, जिला पुलिस प्रवक्ता मनीष कुंवर ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सक्ती ज़िले में 15 जून से स्कूलों के पुनः प्रारंभ होने के अवसर पर, ज़िला पुलिस द्वारा एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का क्रियान्वयन किया गया।इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले निजी वाहनों (वैन/ऑटो आदि) में हो रही सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चों की ओवरलोडिंग पर रोक लगाना है। अभियान के तहत सक्ती ज़िले के प्रमुख निजी स्कूलों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।वाहन चालकों को चेतावनी दी गई एवं उन्हें बच्चों की सुरक्षा के प्रति ज़िम्मेदार होने का संदेश दिया गया

इस संबंध में जानकारी देते हुए शक्ति जिला पुलिस के प्रवक्ता एसडीओ पुलिस मनीष कुंवर ने बताया कि 15 जून को यातायात सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस शक्ति जिले के सभी स्थानों पर सभी वैन/ऑटो में चेतावनी संबंधी पेम्फलेट चस्पा किए गए,एवम आगामी 7 दिन तक (22 जून तक) यह अभियान जागरूकता व समझाइश के रूप में चलेगा।23 जून 2025 से, सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने वाले वाहनों पर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन, वाहन जब्ती और अन्य दंडात्मक उपाय सम्मिलित हैं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि “बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,ओवरलोडिंग जैसे खतरनाक प्रवृत्तियों पर सख़्ती से रोक लगाई जाएगी और प्रत्येक स्कूल एवं वाहन संचालक को इसका पालन सुनिश्चित करना होगा,ज़िला पुलिस सभी अभिभावकों से भी अपील करती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे केवल मान्य, सुरक्षित और उचित वाहन से ही स्कूल जाएँ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading