साक्ति के भाजयूमो नेता चिराग अग्रवाल ने दी दशहरे की जिले वासियों को शुभकामनाएं, चिराग ने कहा-शक्ति शहर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा दशहरे का आयोजन न होना दुर्भाग्यपूर्ण, अगले वर्ष नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनने पर होगी फिर से दशहरे की शुरुआत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती-भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के ऊर्जावान उपाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी, श्याम प्रेमी चिराग अग्रवाल लल्ली ने शक्ति जिले वासियों को विजयदशमी दशहरे पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि दशहरे का पर्व बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है,तथा शक्ति शहर में जहां दशहरे के आयोजन की दशकों से परंपरा रही है, एवं यहां के दशहरे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग शक्ति पहुंचते थे, तथा इस दशहरे के आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था स्थानीय स्तर पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा की जाती थी, किंतु नगर पालिका शक्ति द्वारा विगत कई वर्षों से दशहरे का आयोजन न किया जाना क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है एवं नगर पालिका प्रशासन शहर की इस परंपरा को बनाए रखने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रही है
भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कहा कि साल 2024 के अंत में नगर पालिका के चुनाव होने हैं एवं अगले वर्ष नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर दशहरे के आयोजन की भव्य शुरुआत की जाएगी तथा दशहरे का यह आयोजन निरंतर परंपरा के अनुरूप होता रहे, इस दिशा में भारतीय जनता पार्टी काम करेगी, चिराग अग्रवाल ने कहा की शक्ति जिले का भी गठन हो चुका है किंतु यह इस क्षेत्र वासियों के लिए अत्यंत गंभीर विषय है कि शहर में चल रही ऐसी परंपरा को बनाए रखने की दिशा में जिला प्रशासन भी कभी कोई रुचि नहीं लेता तथा शक्ति शहर में हो रहे ऐसे परंपरागत कार्यक्रमों को विलुप्त किया जा रहा है