सक्ती जिला शिक्षा विभाग हुआ सम्मानित-संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में जिला शिक्षा विभाग शक्ति हुआ सम्मानित,द्वितीय विजेता रहा शक्ति जिला,आठ जिले ने की थी भागीदारी, शक्ति DEO मैडम के निर्देशन में सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने ग्रहण किया सम्मान


संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में जिला शिक्षा विभाग शक्ति हुआ सम्मानित,द्वितीय विजेता रहा शक्ति जिला, आठ जिले ने की थी भागीदारी, शक्ति DEO मैडम के निर्देशन में सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने ग्रहण किया सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर शहर के देवकीनंदन सभागृह में किया गया था,जिसमें संभाग के आठ जिलों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की तथा शक्ति जिला शिक्षा विभाग द्वितीय विजेता रहा, शक्ति जिला शिक्षा विभाग की प्रस्तुति पर जहां उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रशंसा की तो वहीं जिला शिक्षा विभाग शक्ति की ओर से संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में शक्ति जिले के सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने यह सम्मान ग्रहण किया, तथा इस दौरान संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग बिलासपुर आर पी आदित्य नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे, तथा शक्ति जिला शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में शक्ति जिले को युवा संसद प्रतियोगिता में मिले इस द्वितीय स्थान से जिले में हर्ष व्याप्त है, तथा जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ने भी इस सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है



