रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के नए डिप्टी गवर्नर बनाए गए रोहित जैन. शनिवार को रिटायर हो गए टी रबीशंकर. 3 साल की अवधि के लिए नियुक्त किए गए रोहित जैन

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के नए डिप्टी गवर्नर बनाए गए रोहित जैन. शनिवार को रिटायर हो गए टी रबीशंकर. 3 साल की अवधि के लिए नियुक्त किए गए रोहित जैन kshititech

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के नए डिप्टी गवर्नर बनाए गए रोहित जैन. शनिवार को रिटायर हो गए टी रबीशंकर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-केंद्र सरकार ने रोहित जैन को तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। रोहित जैन की नियुक्ति 3 मई से प्रभावी होगी। वह वर्तमान में केंद्रीय बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।डिप्टी गवर्नर के तौर पर उन्हें कौन सा विभाग सौंपा जाएगा, इसकी घोषणा अभी बाकी है। रोहित जैन टी रबी शंकर की जगह लेंगे। टी रबी शंकर का विस्तारित कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया।सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन मई या पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल के लिए जैन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

क्या कहते हैं आरबीआई के नियम?

आरबीआई अधिनियम, 1934 के अनुसार,केंद्रीय बैंक में चार डिप्‍टी गवर्नर होने चाहिए।दो केंद्रीय बैंक के भीतर से।एक कमर्शियल बैंकर।
एक अर्थशास्त्री जो मौद्रिक नीति विभाग का प्रमुख हो।अन्य तीन डिप्टी गवर्नर स्वामिनाथन जे., पूनम गुप्ता और एस.सी. मुर्मू हैं।

रबी शंकर को 2021 में किया गया था नियुक्त

रबी शंकर को पहली बार सितंबर 2021 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें 2024 में एक साल का विस्तार दिया गया। इसके बाद 2025 में भी उन्हें विस्तार मिला

बैंकिंग जगत का लंबा अनुभव रोहित जैन के पास बैंकिंग और मैनेजमेंट का लंबा अनुभव है। वह करीब 30 साल से इस क्षेत्र में है। वह बैंक की बारीकियों को गहराई से समझते हैं। बतौर एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर उन्होंने रिस्क मैनेजमेंट और बैंक की कमियों को पकड़ने वाले अहम विभागों को संभाला।रोहित जैन ने कॉमर्स में मास्टरडिग्री और एमबीए किया हुआ है। इसके अलावा उनके पास बैंकिंग और रिस्क मैनेजमेंट से जुड़े कई इंटरनेशनल सर्टिफिकेट भी हैं।पिछले महीने आरबीआई के डिप्‍टी गवर्नर की पोस्ट के लिए 4 दिग्गजों का इंटरव्यू हुआ था। उनमें से रोहित जैन ने बाजी मारी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading