रिटायर कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत-पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव- भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने किया निर्णय का स्वागत. संघ के जिला इकाई अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी

रिटायर कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत-पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव- भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने किया निर्णय का स्वागत. संघ के जिला इकाई अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी kshititech
पेंशनर संघ के सदस्य

पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव- भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने किया निर्णय का स्वागत. परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अधिकारी ,कर्मचारी व पेंशनरों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदान करने के मामले में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सरकार के बीच आपसी सहमति लेने का नियम समाप्त कर दिया गया है एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने किया निर्णय का स्वागत किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के परमेश्वर स्वर्णकार छाप ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने पर मध्य प्रदेश एवम छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारियों,कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता,महंगाई राहत प्रदान करने हेतु दोनों राज्य सरकारों को आपसी सहमति लेना पड़ता है। दोनों राज्यों की सहमति की बाध्यता के कारण न तो अधिकारियों कर्मचारियों को समय पर महंगाई भत्ता मिल पाता था और ना ही पेंशनरों को महंगाई राहत मिल पाता था।मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन 2000 की धारा 49(6) के तहत दोनों ही राज्यों को आपसी सहमति बनाने की बाध्यता थी अब दोनों राज्यों की सरकार ने इस बाध्यता को समाप्त कर दिया है।ज्ञातव्य हो कि पेंशनरों के सबसे बड़े संगठन भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने काफी लम्बे समय से इस विषय को लेकर आंदोलनरत रहा है। दोनों ही सरकारों के समक्ष इस कानून को समाप्त करने की मांग प्रभावी ढंग से करते रही है।गत वर्ष दिसंबर 2025 में अयोध्या धाम में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा आयोजित पेंशनरों के राष्ट्रीय अधिवेशन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के लंबे संघर्ष के बाद बड़ी सफलता मिली है।डी ए,डी आर मामले में दोनों राज्यों की सहमति की बाध्यता समाप्त होना मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के पांच लाख से अधिक पेंशनरों के विजय का प्रतीक है।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा इस अभूतपूर्व निर्णय का स्वागत करता है

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा के संरक्षक डॉ जी पी दुबे,जिला शाखा अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार,प्रदेश सचिवअवध राम घृत लहरे, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार तिवारी,जिला उपाध्यक्ष मनहरन सिंह राजपूत,सचिव सनत सिंह राठौर,कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार सोनी,संगठन सचिव राम सेवक सोनी,प्रा सहित महासंघ के आजीवन सदस्य छोटे लाल देवांगन,प्रभाकर देवांगन,सारधा राम डडसेना,सनत कुमार रजक,देव कुमार देवांगन,मोहन लाल कौशिक,श्रवण कुमार सोनी,अशोक कुमार कमल, गोविंद सिंह कंवर , बी आर राठौर,बाल्मिकी प्रसाद देवांगन,श्रवण दास वैष्णव ने प्रसन्नता व्यक्त करते दोनों ही राज्य सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है।जिले भर के पेंशनरों ने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव सहित समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों को भी बधाई दिया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading