*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

रजनीश की प्रेस वार्ता- युवाओं, महिलाओं एवं सर्ववर्ग के लिए है मोदी जी का कल्याणकारी बजट- रजनीश सिंह, पूर्व विधायक ने शक्ति के भाजपा कार्यालय में बजट पर किया पत्रकार वार्ता को संबोधित, भाजपा के मीडिया विभाग ने बुलाई थी प्रेस वार्ता,रजनीश ने कहा- कांग्रेस सरकार में होता था किसानों के लिए 29000 करोड़ का बजट,तो वहीं मोदी सरकार ने किया है 1,62,000 हजार करोड़ का प्रावधान

रजनीश की प्रेस वार्ता- युवाओं, महिलाओं एवं सर्ववर्ग के लिए है मोदी जी का कल्याणकारी बजट- रजनीश सिंह, पूर्व विधायक ने शक्ति के भाजपा कार्यालय में बजट पर किया पत्रकार वार्ता को संबोधित, भाजपा के मीडिया विभाग ने बुलाई थी प्रेस वार्ता,रजनीश ने कहा- कांग्रेस सरकार में होता था किसानों के लिए 29000 करोड़ का बजट,तो वहीं मोदी सरकार ने किया है 1,62,000 हजार करोड़ का प्रावधान kshititech
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व विधायक रजनीश सिंह

युवाओं, महिलाओं एवं सर्ववर्ग के लिए है मोदी जी का कल्याणकारी बजट- रजनीश सिंह, पूर्व विधायक ने शक्ति के भाजपा कार्यालय में बजट पर किया पत्रकार वार्ता को संबोधित, भाजपा के मीडिया विभाग ने बुलाई थी प्रेस वार्ता,रजनीश ने कहा- कांग्रेस सरकार में होता था किसानों के लिए 29000 करोड़ का बजट,तो वहीं मोदी सरकार ने किया है 1,62,000 हजार करोड़ का प्रावधान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष एव बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने 7 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में केंद्रीय बजट 2026 पर आयोजित मीडिया विभाग द्वारा बुलाई गई एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी का आम बजट युवाओं, महिलाओं एवं सर्व वर्ग के कल्याण का बजट है, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह जी ने कहा कि यह बजट किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है, भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है व्यापारियों को टैक्स के झंझटों से राहत देने वाला बजट है महिलाओं को समान अवसर देने वाला बजट है रजनीश सिंह ने आगे कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप खोले जाने का प्रावधान किया गया है

*पूर्व विधायक राजनीत सिंह ने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए ग्रामीण महिलाओं के लिए सिमट SHE मार्ट की घोषणा, लखपति दीदी योजना के विस्तार का ऐलानबजट में किसानों के लिए प्रावधान
पशुपालकों के लिए लोन सब्सिडी का ऐलान,मछली पालन हेतु 500 बड़े तालाब निर्माण का ऐलानकाफी किसानों के लिए विशेष कोक योजना का ऐलान,अखरोट एवं बादाम के किसानों के लिए विशेष योजना का ऐलानकिसानों को उद्यमी बनने कई ऐलान बजट में छोटे किसानों के आमदनी बढ़ाने विशेष प्रावधान है,उन्होंने आगे कही कि बजट में व्यापारियों के लिए प्रावधान के अंतर्गत एमएसएमई के छोटे उद्योगों के लिए एसएमई विकास निधि 10,000 करोड़ की विशेष योजना का ऐलान,विदेश में एक करोड रुपए तक की प्रॉपर्टी पर पेनल्टी खत्म,मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स को घटाकर 14% किया गयातेंदूपत्ता पर टीसीएस घटकर दो प्रतिशत किया गया है इससे छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी लाभ मिलेगा,रजनीश सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े बड़े ऐलान अंतर्गत लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने ,भारत को बायो फार्मा हब बनाने का ऐलान
इस हेतु 40,000 करोड रुपए की मदद का ऐलान किया गया है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने 5 बड़े मेडिकल हब बनाने का बड़ा ऐलान स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता को बड़ी राहत बुजुर्गों की मेडिकल मदद के लिए सरकार का बड़ा ऐलान डेढ़ लाख केयर टेकर देगी सरकारशुगर और कैंसर की दवा सस्ती होगी,तीन नए बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे,गंभीर बीमारियों पर आयात शुल्क में पूरी छूट से दवाइयां सस्ती,पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने बजट में अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान को बताते हुए कहा कि देश में 20 नए जलमार्ग बनाने का ऐलान,7 नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे जिससे हाई स्पीड ट्रेनों से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा,तीन केमिकल पार्क का निर्माण होगा,पर्यटन को बढ़ावा देने 10000 नए टूरिस्ट गाइड बनाए जाएंगे,4000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान

रजनीश सिंह जी ने आगे कहा कि बजट में टैक्स रिफॉर्म्स किया गया है,विदेश यात्रा में टीसीएस 5% से घटकर 2% किया गया
NRI को प्रॉपर्टी बेचने के लिए TAN नंबर की आवश्यकता नहीं
आयकर रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ाया गया,विभिन्न मंत्रालयों को आवंटित किए जाने वाले राशि की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में शिक्षा का बजट केवल 39000 करोड रुपए थामोदी सरकार में यह बजट 1,39000 करोड़ से भी ज्यादा हो गया है,कांग्रेस सरकार में रक्षा बजट केवल ढाई लाख करोड़ था
मोदी सरकार में रक्षा बजट 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है,कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य का बजट केवल 38000 करोड़ था
मोदी सरकार में स्वास्थ्य बजट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो चुका है,कांग्रेस सरकार में किसानों के लिए बजट मात्र ₹29000 करोड रुपए था,मोदी सरकार में किसानों का बजट 1,62,000 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है,कांग्रेस सरकार में रेलवे का बजट मात्र 29000 करोड रुपए थामोदी सरकार में रेलवे बजट 2,81000 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है,रजनीश सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए मात्र 31000 करोड़ का बजट था,मोदी सरकार में यह बजट लगभग 3 लाख करोड़ का हो चुका है,कांग्रेस सरकार में पूंजीगत व्यय के लिए केवल 2 लाख करोड़ रुपए खर्च होते थे,मोदी सरकार में यह आंकड़ा 12.2 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है,कांग्रेस सरकार में राज्यों को केवल 5 लाख करोड रुपए की मदद प्रतिवर्ष दी जा रही थी मोदी सरकार में यह आंकड़ा लगभग 26.61 लाख करोड़ पहुंच चुका है यह बहुत अच्छा समावेशी बजट है इस बजट से सभी वर्ग लाभान्वित होंगे इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमपटेल,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, सहप्रभारी नारायण राठौर, परसन राठौर,मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आदित्य अग्रवाल,पिंटू सिंघल,आकाश साहू,सहित भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button