राजेश होंगे संभाग प्रभारी-भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग के प्रभारी बनाए गए राजेश हरियाणवी अग्रवाल। व्यापारियों ने किया हर्ष व्यक्त।राजेश ने कहा- रायपुर संभाग में व्यापार प्रकोष्ठ के संगठन को करेंगे मजबूत। छत्तीसगढ़ प्रदेश के व्यापारियों में एक अलग पहचान रखते हैं राजेश



भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग के प्रभारी बनाए गए राजेश हरियाणवी अग्रवाल। व्यापारियों ने किया हर्ष व्यक्त।राजेश ने कहा- रायपुर संभाग में व्यापार प्रकोष्ठ के संगठन को करेंगे मजबूत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 19 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी। जिला संयोजक-सह संयोजकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जिसमें रायपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं भाजपा नेता राजेश हरियाणवी अग्रवाल को रायपुर संभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश हरियाणवी को रायपुर संभाग का प्रभारी बनाए जाने पर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तो वहीं व्यापारियों में भी राजेश की नियुक्ति से हर्ष देखा जा रहा है। व्यापारियों ने भी कहा है कि राजेश सदैव व्यापारियों के हित के लिए कार्य करते है। तथा राजेश की नियुक्ति से रायपुर संभाग में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी
राजेश ने कहा- निष्ठा के साथ करूंगा दायित्वो का निर्वहन
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग का प्रभारी बनाए जाने पर राजेश हरियाणवी अग्रवाल ने भी कहा है कि पार्टी के प्रदेश संगठन ने उन्हें जो दायित्वा सौंपा है।वे पूरी निष्ठा के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा व्यापारियों के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रत्येक जिलों में सक्रिय इकाइयां गठित करेंगे तथा प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर भी छोटे-बड़े सभी व्यापारी पार्टी के इस प्रमुख संगठन से जुड़कर काम करें। ऐसा प्रयास करेंगे
सामाजिक क्षेत्र में भी राजेश है प्रदेश स्तर पर सक्रिय
राजेश हरियाणवी अग्रवाल मूलतः शक्ति जिले के शक्ति शहर के निवासी हैं. तथा उनका पूरा परिवार समाज सेवा तथा राजनैतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से काम करता रहा है।एवं शक्ति शहर में दशको पूर्व उनके पिता ने व्यापार प्रारंभ किया था। तथा पूरे मध्य प्रदेश के समय एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के रूप में वे जाने जाते थे तथा करीब 30 वर्ष पूर्व उन्होंने शक्ति से राजधानी रायपुर में जाकर अपना व्यापार प्रारंभ किया। तथा लगातार रायपुर रहने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों में भी राजेश सक्रिय रूप से काम करते थे। तथा पार्टी द्वारा भी उन्हें समय पर चुनाव के दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र की जवाबदारी भी दी जाती थी। जिसे वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते थे। एवं वर्तमान में राजेश हरियाणवी अग्रवाल का पूरा परिवार एवं उनके भाई रायपुर में ही निवासरत रहकर व्यवसाय के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं
मारवाड़ी युवा मंच शक्ति से प्रारंभ किया था राजेश ने अपना सामाजिक उत्तरदायित्व
लगभग 30 वर्ष पूर्व राजेश हरियाणवी अग्रवाल ने मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के सचिव के रूप में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन प्रारंभ किया था। तथा उन्होंने शाखा सचिव रहते हुए मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी करी तथा सामाजिक क्षेत्र में राजेश हरियाणवी अग्रवाल को प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है


