छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की गौरव- यूपीएससी में सफलता अर्जित करने वाली रायपुर की वैभवी अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने उनके निवास पर पहुंच कर दी बधाई, डॉक्टर अशोक सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे थे सदस्य


यूपीएससी में सफलता अर्जित करने वाली रायपुर की वैभवी अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने उनके निवास पर पहुंच कर दी बधाई, डॉक्टर अशोक सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे थे सदस्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का प्रतिनिधि मंडल सुश्री वैभवी अग्रवाल को UPSC AIR 35 की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देने साम्राज्य रेजिडेंसी स्थित उनके निवास पर पहुंचा,रायपुर की बेटी सुश्री वैभवी अग्रवाल (सुपुत्री श्री शीतल अग्रवाल, गुढ़ियारी, रायपुर) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 35 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और छत्तीसगढ़ प्रदेश का, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज का सिर ऊँचा कर दिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल आज उनके निवास स्थान पर पहुंचा और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।प्रतिनिधि मंडल में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाज के गणमान्य सदस्य और युवा साथी शामिल थे। डॉ. अशोक अग्रवाल ने वैभवी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वैभवी बेटी! तुम्हारी यह सफलता केवल एक रैंक नहीं, बल्कि असफलताओं पर विजय, लगातार मेहनत, परिवार के सपनों और समाज की प्रार्थनाओं का जीता-जागता प्रमाण है। छत्तीसगढ़ की बेटी ने साबित कर दिया कि, जब हौसला मजबूत हो और संकल्प अटल हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। हम सब तुम पर असीम गर्व महसूस कर रहे हैं
*वैभव को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल , अग्र अलंकरण की संयोजिका डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल, उच्च शिक्षा ऋण योजना के संयोजक डॉ मोहनलाल अग्रवाल, संगठन मंत्री अजय खेतान राधेश्याम अग्रवाल राजू, ललित हरलालका, प्रांतीय महिला संगठन की महामंत्री निधि अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल संगीता हरलाल का आशीष अग्रवाल अंकित अग्रवाल सहित अनेक अग्रवाल समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे. सदस्यों की बधाइयों से भावुक होकर वैभवी अग्रवाल ने , उनके पिता शीतल अग्रवाल ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और वैभवी ने कहा कि यह उपलब्धि मै, अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवारजनों को समर्पित करती हूं, उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कभी हिम्मत न हारें और अपने सपनों की ओर बढ़ते रहें, उन्होंने गीता के उसे श्लोक को भी दोहराया और कहा कि *फल की चिंता ना करें कर्म करते रहें , सफलता निश्चित मिलेगी आज नहीं तो कल।इस अवसर पर वैभवी का फूल-मालाओं से स्वागत कर, श्री अग्रसेन जी का अंग वस्त्र पहना कर , केक काटकर सेलिब्रेशन किया गया । संगठन ने वैभवी को भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।यह वाकया अग्रवाल समाज की एकता, प्रेरणा और युवा पीढ़ी को सम्मान देने की भावना का सुंदर उदाहरण है। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन वैभवी अग्रवाल जैसी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और समाज की प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेगा*



