अग्रवाल संगठन की 30- 31 मई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर. देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे 1000 की संख्या में प्रतिनिधि. केवल ₹100 में आजीवन सदस्य बन सकते हैं संगठन के. देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित है बैठक

अग्रवाल संगठन की 30- 31 मई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर. देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे 1000 की संख्या में प्रतिनिधि. केवल ₹100 में आजीवन सदस्य बन सकते हैं संगठन के. देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित है बैठक kshititech
अग्रवाल संगठन की 30- 31 मई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर. देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे 1000 की संख्या में प्रतिनिधि. केवल ₹100 में आजीवन सदस्य बन सकते हैं संगठन के. देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित है बैठक kshititech
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की सभी देशवासियों से अपील

अग्रवाल संगठन की 30- 31 मई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर. देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे 1000 की संख्या में प्रतिनिधि. केवल ₹100 में आजीवन सदस्य बन सकते हैं संगठन के

इंदौर मध्य प्रदेश से कन्हैया गोयल की खबर

इंदौर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की 30-30 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए तैयारिया जोरो पर चल रही है। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। तो वहीं संबंध में
राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल नई दिल्ली।राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल इंदौर एवं राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका सूरत ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री एवं आमंत्रित सदस्यगण शामिल होंगे तथा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की आगामी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 30 मई 2026 (शनिवार) दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होकर दिनांक 31 मई 2026 (रविवार) दोपहर 3:00 बजे समाप्त होगी

प्रदीप जी के मार्गदर्शन में होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय चेयरमेन श्री प्रदीप मित्तल जी के प्रेरणादाई सानिध्य में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल जी की अध्यक्षता में इंदौर, मध्यप्रदेश में होंगी

राष्ट्रीय नेतृत्व में करी अपील

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बैठक को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने आग्रह किया है कि आप सभी पदाधिकारियों से सविनय निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक में अपने प्रदेश एवं जिला स्तर की सक्रिय महिला एवं युवा शत्तित को अवश्य साथ लेकर पधारें।देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृ शक्ति एवं युवा शक्ति की भी सामाजिक सहभागिता निश्चित की जाएगी।आपकी उपस्थिति एवं सहभागिता संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।आपकी उपस्थिति हमारे लिए अमूल्य है।

दो दिवसीय बैठक का स्थान हुआ तय

30 एवं 31 मई 2036 को इंदौर में होने वाली अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए स्थान तय हो गया है बैठक का स्थान केबीसी कन्वर्जन सेंटर. आईपीएस ईस्टर्न केंपस मौर्या हिल. कमाडिया रोड. इंदौर मध्य प्रदेश रखा गया है

आगमन की पूर्व सूचना देने राष्ट्रीय महामंत्री ने किया आग्रह

दो दिवसीय बैठक में आने वाले अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के सभी सम्माननीय सदस्यों से राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भरूका ने आग्रह किया है कि वे अपने आगमन की पूर्व सूचना एवं किस साधन से आएंगे एवं किस साधन से जाएंगे इसकी संपूर्ण जानकारी राष्ट्रीय संगठन तक दे। ताकि उनके आवास एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था की जा सके। तथा संपूर्ण जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राजेश भारुका राष्ट्रीय महामंत्री मो. 9898149450 पर प्रेषित कर सकते हैं एवं संगठन के केंन्द्रीय कार्यालय : 36/1, पंजाबी बाग (पूर्वी), नई दिल्ली-110026 | पंजीकृत कार्यालय: 4/12, पंजाबी बाग (पूर्वी), नई दिल्ली-110026
दूरभाष : 011-47421020 | ई-मेल:agarwalsangthan@gmail.com | Join Us On: f
www.facebook.com/groupsagarwalsangathan/मैं भी दे सकते हैं

केवल100 रुपए में बनाए जा रहे संगठन के आजीवन सदस्य

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अग्रवाल समाज के प्रत्येक ग्रामीण स्तर तक के परिवारों को जोड़ने के लिए केवल ₹100 की सदस्यता शुल्क पर आजीवंत सदस्यता दी जा रही है। तथा संगठन ने सभी अग्रवाल समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक ₹100 रुपए की सदस्यता में आजीवन सदस्यता ग्रहण करें एवं समाज एवं संगठन की मुख्य धारा से जूड़कर कार्य करें तथा आजीवन सदस्य बनने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र भी दिया जाएगा तथा इस सदस्यता में घर की महिलाओं एवं युवाओं को भी अधिक से अधिक जोड़ने का निवेदन किया गया है

राष्ट्रीय अध्यक्ष- महामंत्री ने करी बैठक पूर्व संगठन हित में सुझाव भेजने की अपील

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भरुका ने संगठन के सभी सम्माननीय सदस्यों से निवेदन किया है कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव हमें बैठक पूर्व प्रेषित करें।इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग की कार्यसूची में क्या क्या विषय लिए जाए। उन पर आप सभी सम्मानित सदस्य अपने विचार एवं सुझाव दीजिए।
जिससे इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग को हम सार्थक बना सके। एवं समाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आगामी रूपरेखा बना सके।आप सभी के सुझाव एवं विचार सादर आमंत्रित है। आप आपके बहुमूल्य सुझाव ग्रुप में भी प्रेषित कर सकते है। या व्यक्तिगत रूप से भी भेज सकते है

देश की सबसे क्लीन सिटी के रूप में जाना जाता है इंदौर शहर

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिनों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन इंदौर शहर में किया गया है. एवं इंदौर शहर आज पूरे देश भर में क्लीन सिटी के रूप में अपनी पहचान रखता है. तथा यहां बैठक में आने वाले लोगों को यहां इंदौर घूमने का भी अवसर मिलेगा तो वहीं इंदौर से लगे हुए आसपास के क्षेत्र में बहुत से धार्मिक एवं ऐसे बड़े पर्यटन स्थल हैं जहां संगठन के लोग घूम सकते हैं

इंदौर शहर के प्रसिद्ध दर्शनीय एवं रमणीय स्थल

इंदौर (मध्य प्रदेश) ऐतिहासिक महलों, सुंदर मंदिरों, प्राकृतिक झरनों और प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का बेहतरीन संगम है। यहाँ प्रमुख आकर्षणों में राजवाड़ा पैलेस, लालबाग पैलेस, खजराना गणेश मंदिर, काँच मंदिर, छप्पन दुकान और साराफा बाज़ार (नाइट फूड मार्केट) शामिल हैं। इसके अलावा, रालामंडल अभयारण्य और पातालपानी जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों के लिए खास हैं।इंदौर में मुख्य दर्शनीय स्थल (Top Places to Visit in Indore):ऐतिहासिक इमारतें राजवाड़ा पैलेस।होलकर वंश का 200 साल पुराना 7-मंजिला महल।लालबाग पैलेस: भव्य वास्तुकला और सुंदर बगीचों वाला महल।कृष्णपुरा छतरी: खान नदी के तट पर बनी होलकर शासकों की ऐतिहासिक छतरियां।धार्मिक स्थल:खजराना गणेश मंदिर: इंदौर का सबसे प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र।काँच मंदिर: शीशों और कांच की नक्काशी से बना अद्भुत जैन मंदिर।अन्नपूर्णा मंदिर: मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर बना मंदिर।पितृ पर्वत: यहाँ हनुमान जी की 72 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थित है।प्रकृति और पार्क:रालामंडल अभयारण्य: शहर के पास वन्यजीव सफारी और ट्रैकिंग के लिए।गुलावट कमल घाटी: झील में कमल के फूलों का सुंदर नज़ारा।पातालपानी जलप्रपात: मानसून के समय घूमने के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट।फूड लवर्स के लिए:सराफा बाज़ार: रात में सजने वाला मशहूर नाइट फूड मार्केट।छप्पन दुकान: नाश्ते और स्ट्रीट फूड (पोहा, जलेबी, कचोरी) के लिए प्रसिद्ध जगह।आस-पास घूमने की जगहें:मांडू (मांडवगढ़): ऐतिहासिक किले और महल (इंदौर से लगभग 100 किमी)।जनपाव पहाड़ी: परशुराम जन्मस्थली और प्राकृतिक नजारे (महू के पास)।ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: नर्मदा नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ।यात्रा का सबसे अच्छा समय:अक्टूबर से मार्च का समय मानसून में पातालपानी के आसपास का नज़ारा बहुत सुंदर होता है

अग्रवाल संगठन की 30- 31 मई को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर. देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे 1000 की संख्या में प्रतिनिधि. केवल ₹100 में आजीवन सदस्य बन सकते हैं संगठन के. देश की सबसे क्लीन सिटी इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित है बैठक kshititech
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आमंत्रण आप सभी सदस्यों के लिए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading