*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

नशे के सौदागरों पर शक्ति पुलिस का वार-नशीली सिरप खपाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ठाकुर ने कहा- नशे के खिलाफ पुलिस का जारी रहेगा सतत अभियान, पत्रकार वार्ता में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी, मालखरौदा TI राजपूत सहित जिले के साइबर सेल प्रभारी की भी रही अहम भूमिका

नशे के सौदागरों पर शक्ति पुलिस का वार-नशीली सिरप खपाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ठाकुर ने कहा- नशे के खिलाफ पुलिस का जारी रहेगा सतत अभियान, पत्रकार वार्ता में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नशे के खिलाफ शक्ति पुलिस ताड़ बतोड़ कार्रवाई कर रही है,समय-समय पर अवैध महुआ शराब एवं अवैध शराब परिवहन को लेकर जहां कार्रवाई की जा रही है, तो वहीं शक्ति जिले में आए दिन नशीली सिरप एवं नशे के सौदागरों पर भी पुलिस बतोड कार्रवाई कर रही है, शक्ति जिले में आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के पदभार ग्रहण करने के बाद जहां नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई में और सक्रियता आई है, तो वहीं थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही में अवैध नशीली सीरप खपाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार हुए है,आरोपियों में 02 आरोपी ग्राम बुंदेली चौकी अड़भार, एवं 02 घरघोड़ा जिला रायगढ़ क्षेत्र के आरोपी शामिल है, शक्ति पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपीयों से 94 शीशी 100 मि.ली. वाली ONEREX नशीली सीरप कीमती 18894 रुपये एक वैगनआर कार के CG 13 BE 3626 कीमती 230.000 रुपये एक काला रंग का एस पी 125 मोटर साइकिल कीमती 70,000 रुपये जमला कीमत 3.18.894 रुपये जप्त किया गया है

*2 फरवरी को शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने पुलिस थाना शक्ति में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी (01) कृष्ण कुमार डनसेना पिता स्व. सियाराम उम्र 32 साल ग्राम छोटे गुमड़ा थाना घरघोडा जिला रायगढ़ (छ.ग.) 02. धजाराम कुर्रे पिता स्व. हेतराम कुर्रे उम्र 35 साल ग्राम छोटे गुमड़ा थाना घरघोडा जिला रायगढ़ (छ.ग.)। (03) सिकंदर गबेल पिता स्व. शिवकुमार गबेल उम्र 26 साल ग्राम बुंदेली चौकी अड़भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (04) कृष्णकुमार जांगडे पिता अनिल कुमार उम्र 28 साल ग्राम बुंदेली थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) है,उपरोक्त कारवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति, भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध मादक पदार्थ/नशीली सीरप की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के उपर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 02.02.2026 को मुखबिर सूचना पर कुछ व्यक्ति मोटर साइकिल एवं वैगनआर कार क्र. CG 13 BF 3626 में अवैध रूप से ONEREX नशीली सीरप खरसिया से अड़भार रोड होते हुए पोता की ओर बिक्री करने आ रहें हैं की सूचना पर घेराबंदी कर उपरोक्त आरोपियों को पकड़े, आरोपियों से 94 नग शीशी नशीला सीरप ONEREX कुल 9 लिटर 400 मि.ली. कीमती 18894 रुपये, एक एस पी 125 मोटर साइकिल कीमती 70000 रुपये, एक वैगनआर कार क्र. CG 13 BF 3626 कीमती 2,30,000 रूपये को विधिवत जप्त कर आरोपियों को दिनांक 02.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को जेल भेजा गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत, साइबर सेल से निरीक्षक अमित सिंह, स.उ.नि. आदित्य सिंह, दिलीप खलखो, आरक्षक सेतराम पटेल, महेंद्र कंवर, अशोक टंडन, विनोद रात्रे, एलेक्स मिंज, गोपाल साहू, शत्रुघन जांगड़े, हरीश चंद्रा, का सराहनीय योगदान रहा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button