मोटरसाइकिल चोर एवं खरीददार दोनों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,मामला पुलिस थाना नगरदा का, मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर नियंत्रण करने पुलिस की सजगता

मोटरसाइकिल चोर एवं खरीददार दोनों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,मामला पुलिस थाना नगरदा का, मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर नियंत्रण करने पुलिस की सजगता kshititech
चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला खरीददार एवं चोर पुलिस की गिरफ्त में

मोटरसाइकिल चोर एवं खरीददार दोनों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,मामला पुलिस थाना नगरदा का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-थाना नगरदा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 10/08/2025 में मोटर सायकल चोर एवं खरीदने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,प्रार्थी गुरु प्रसाद साहू पिता शंकर लाल साहू उम्र 30 वर्ष साकिन पतेरापाली कला दिनांक 10.08.25 को थाना उपष्ठित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.08.2025 को अपने मोटर सायकल हीरो होंडा सीडी डीलक्स लाल काला रग क्रमान्क CG 11 CH 0468 को रात्रि करीब 8.00 बजे घर के सामने खड़ा कर खाना खाकर सो गया था करीब 11.30 बजे पेशाब करने बाहर निकला तो देखा कि उक्त मोटर सायकल जहाँ खड़ी किया था वहां नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना नगर्दा मे अप. क्र. 71/25 धारा 303(2) BNS. अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया , पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रा.पु.से), एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे चोरी कि घटनाओ की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में तत्काल घटना स्थल रवाना होकर सी सी टी व्ही फुटेज एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना पर संदेही आरोपी नवल कुमार सिदार पिता मोहनसाय 22 वर्ष साकिन पतेरापाली कला से हिकमत अमली से पुछताछ करने उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया और बताया की ग्राम खैरा निवासी जितेन्द्र गवेल पिता बाबूलाल गवेल पास 5000/ रु. मे बिक्री किया हूँ | आरोपी के बताये अनुसार मोटर सायकल बरामद कर आज दिनांक 10. 08.25 को विधीवत गिरफ्तार कर आरोपी नवल से बिक्रि रकम नगदी 200/रु. एवं आरोपी जीतेन्द्र गवेल से उक्त मोटर सायकल जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विंटन कुमार साहू, सउनि. गजेन्द्र सोनी , सउनि. व्ही के तिवारी , आर. 135 संतोष गवेल, आर.204 गणेश कवर, आर. 73 घनश्याम यादव का सराहनीय योगदान रहा l

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading