*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार. सोने की मोटी चैन भी पहना हुआ था फर्जी आईपीएस

खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार. सोने की मोटी चैन भी पहना हुआ था फर्जी आईपीएस kshititech

खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दाउदनगर थाना पुलिस ने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित यूपी के गोरखपुर जिला निवासी 53 वर्षीय राजेश शुक्ला है। यह लोगों को डराकर पैसे ऐंठने का काम कर रहा था।मामले का खुलासा तब हुआ जब दाउदनगर के छत्तर दरवाजा निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि चावल बाजार स्थित उनके ‘आदित्य साड़ी महल’ के पास एक व्यक्ति खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर उन्हें धमका रहा है। एक लाख बीस हजार रुपये की मांग कर रहा है। यह भी बताया कि आरोपित के डर से वह पहले ही 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुका है।सूचना एसपी को दी गई। एसपी ने दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास के नेतृत्व में एक विशेष टीम (एसआईटी) का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में लिया और उसकी पहचान सत्यापित की।जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का काम करता था पुलिस ने आरोपित के पास से कई आपत्तिजनक और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इनमें आईपीएस लिखे चार फर्जी आइकार्ड, एनआईए और सीआईए के फर्जी पहचान पत्र, एक टी-शर्ट जिस पर आगे आरोपित का नाम और पीछे एनआईए लिखा हुआ बरामद हुआ।इसके अलावा पुलिस मुखबिर का परिचय पत्र, एक राजनीतिक दल का आइकार्ड, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था का नियुक्ति पत्र और खाकी रंग की दो पुलिस टोपी शामिल हैं। इन सामानों का उपयोग कर आरोपित लोगों को भ्रमित करता था।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दाउदनगर थाना में प्राथमिकी की गई है। शुक्रवार शाम उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपित गले में लाखों रुपये का सोने का चेन पहने हुआ है। टीम में दारोगा परमानंद कुमार यादव, अभिषेक कुमार, सुदीश कुमार, विक्की कुमार शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button