जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की अनुशंसा पर शक्ति के चेंबर पदाधिकारीयो की हुई थी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, श्यामसुंदर ने लिखा था विधानसभा अध्यक्ष महंत को पत्र, श्यामसुंदर ने कहा- शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों को मिली कांग्रेस पार्टी में अहम जिम्मेदारी, कांग्रेस का संगठन होगा और मजबूत, मनीष कथूरिया को मिली है जिला अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी





जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की अनुशंसा पर शक्ति के चेंबर पदाधिकारीयो की हुई थी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, श्यामसुंदर ने लिखा था विधानसभा अध्यक्ष महंत को पत्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के उपाध्यक्ष, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने विगत दिनों स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को एक पत्र लिखकर शक्ति के चेंबर पदाधिकारीयो को प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ में उनकी सक्रियता एवं कर्मठता को देखते हुए उचित जिम्मेदारियां देने की अनुशंसा की थी, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने तत्काल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी से चर्चा कर शक्ति जिले में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के गठन को गति दिलवाई थी
तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत के कहने पर शक्ति जिले में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संरक्षक पद पर अमित कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पद पर मनीष कथूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अमृत लाल डालमिया, दिलीप आडवाणी एवं प्रदेश सह सचिव के पद पर मोहम्मद असलम खान की नियुक्तियां हुई थी, सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो ने जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं विधानसभा अध्यक्ष महंत का भी आभार व्यक्त किया है, वही इन नियुक्तियों के पश्चात जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा है की शक्ति शहर में चेंबर से जुड़े व्यापारी प्रतिनिधियों को प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की शक्ति जिला इकाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है, जिससे कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा एवं व्यापारियों के अनुभव का लाभ भी संगठन को मिलेगा तथा श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि शक्ति जिले में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का संगठन पहली बार गठित किया गया है तथा नव नियुक्त सभी पदाधिकारी पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए इस संगठन को बूथ स्तर पर खड़ा करने की दिशा में काम करेंगे
उल्लेखित हो कि कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल की पूरे जिले में व्यापारियों पर भी अच्छी खासी पकड़ है, तथा व्यापारियों के सदैव समस्याओं एवं संकट में श्यामसुंदर अग्रवाल खड़े नजर आते हैं, तथा वे पूरे क्षेत्र में एक जन सेवक के सह्रदयता पूर्ण प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को निराकरण करने वाले प्रखर व्यक्तित्व के धनी के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं, तथा आज शहर सहित आसपास के क्षेत्र में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो श्यामसुंदर अग्रवाल की बातों को नजर अंदाज कर दे, तथा अक्सर सामाजिक या की संस्थाओं के किसी भी विवादों की स्थिति में भी पंच कमेटी के रूप में श्यामसुंदर अग्रवाल को आमंत्रित कर उन्हें समस्याओं के निराकरण करने हेतु उनकी सेवाएं भी ली जाती है



