नवरात्रि के मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा ने सरकारी अस्पताल में किया नवजात कन्या पूजन कार्यक्रम, सीएमएचओ मैडम भी रही उपस्थित, अध्यक्ष सुमन अग्रवाल के नेतृत्व में गोमती हॉस्पिटल भी पहुंचकर नवजात कन्या पूजन का किया आयोजन




नवरात्रि के मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा ने सरकारी अस्पताल में किया नवजात कन्या पूजन कार्यक्रम, सीएमएचओ मैडम भी रही उपस्थित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-शक्ति शहर की सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा ने अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल के नेतृत्व में 29 सितंबर को शक्ति के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में पहुंचकर नवजात कन्याओं का पूजन किया, इस अवसर पर जहां उन्हें मां दुर्गा के प्रतीकात्मक स्वरूप में सामग्री भी भेंट की गई, तो वहीं इस दौरान अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि का यह पावन पर्व कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, तथा अस्पताल में नवजात कन्याएं जो की माता दुर्गा की स्वरूप है एवं उन्होंने नवरात्रि के इस पावन मौके पर जन्म लेकर हम सबको अपना आशीर्वाद दिया है,यह हमारा सौभाग्य है,इस अवसर पर उपस्थित शक्ति जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने भी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा के कार्यों के प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी सतत रूप से सक्रियता के साथ जन कल्याण के काम करती हैं,एवं आगे भी इसी तरह से गतिशील रहे,29 सितंबर को शक्ति के अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल, श्रीमती संगीता खेतान,श्रीमती अलका अग्रवाल, श्रीमती राखी अग्रवाल, श्रीमती ऋतु अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्यों उपस्थित रहे




