हनुमान जन्मोत्सव पर हरेठी के पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़. पंडित भोलाशंकर तिवारी ने करवाई पूजा-अर्चना।थाना चौक हटरी चौक स्थित हनुमान मंदिरों में भी लोगों ने किया दर्शन. बालाजी ट्रेडर्स परिवार ने अग्रसेन चौक से हरेठी जाने के लिए श्रद्धालुओं की करी निशुल्क वाहन व्यवस्था





हनुमान जन्मोत्सव पर हरेठी के पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़. पंडित भोलाशंकर तिवारी ने करवाई पूजा-अर्चना।थाना चौक हटरी चौक स्थित हनुमान मंदिरों में भी लोगों ने किया दर्शन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सुबह से ही शहर के हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ रही। शक्ति से लगे हरेठी स्थित बालाजी ट्रेडर्स परिवार द्वारा स्थापित श्री पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी ने पूजा अर्चना करवाई इस अवसर पर बालाजी ट्रेडर्स परिवार शक्ति के मयंक अग्रवाल। हर्ष अग्रवाल। योगेश अग्रवाल।श्रीमती घनश्याम अग्रवाल सहित परिवार जन मौजूद रहे। तथा मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने के साथ ही मेहंदीपुर बालाजी से लाए गए सिंदूर से पंचमुखी दक्षिणमुखी हनुमान जी का सिंदूराभिषेक किया गया तथा मंदिर को कलकत्ते से बुलाए गए प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित किया गया एवं पंडित हरनारायण पांडेय के सानिध्य में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ. तथा मंदिर परिसर में दोपहर 12:00 बजे से सार्वजनिक भंडारा प्रसाद कभी भव्य आयोजन किया गया है। बालाजी ट्रेडर्स परिवार ने सभी भक्तजनों से इस अवसर पर सह परिवार उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है
थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में भी लगी भक्तों की भीड़
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव एवं श्री हनुमान सेवा परिवार शक्ति के सदस्यों के मार्गदर्शन में जहां बहुत ही सुंदर दर्शन की व्यवस्था की गई थी। तो वहीं मंदिर को साज-सज्जा भी की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर ज्योति कलश भी प्रज्वलित किए गए
हटरी चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी हुई पूजा अर्चना
2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर हटरी चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शर्मा के सानिध्य में जहां हनुमान जी को भोग लगाया गया तो वहीं दूर-दूर से लोग इस मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे तथा मंदिर परिसर में दोपहर 1:00 बजे से शहर के प्रतिष्ठित खरकिया परिवार द्वारा सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम होगा
श्री राधा कृष्ण मंदिर के हनुमान दरबार में भी हुई पूजा अर्चना
शहर के कोरबा रोड में श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा स्थापित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हनुमान दरबार में भी हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया गया.इस अवसर पर मंदिर के पुजारी एवं मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे
श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में भी हुई हनुमान जी की आराधना
शहर के हटरी- बाजार रोड में स्थित श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापित श्री राम मंदिर में स्थित भगवान श्री हनुमान जी के दरबार में भी पूजा अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया गया इस अवसर पर हनुमान भक्तों ने भी दर्शन किए तो वही भजन कीर्तन के भी कार्यक्रम हों रहे है
मनसा परिसर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
शक्ति के अग्रसेन चौक में मनसा परिसर के पीछे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी दर्शन करने वालों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। मोहल्ले वासियों ने जहां हनुमान जी की पूजा अर्चना की तो वही लोग हनुमान जी की आराधना में डूबे रहे
*शक्ति शहर सहित पूरे जिले एवं अंचल में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर लोगों में हनुमान जी की भक्ति एवं आराधना की होड़ मची रही। सोशल मीडिया पर भी जहां लोगों ने हनुमान जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तो वहीं मंदिरों में भी सर्व वर्ग के लोगों ने पहुंचकर हनुमान जी के दरबार में मत्था टेका एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना करी







