18 मार्च को सक्ति जिले में दिव्यांग शिक्षक की हुई हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या। दो दिनों से पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश। एडिशनल एसपी पटेल ने दी जानकारी। आरोपी ने शिक्षक की हत्या के बाद लाश को जलाने का भी किया था प्रयास



सक्ति जिले में दिव्यांग शिक्षक की हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या। दो दिनों से पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश। एडिशनल एसपी पटेल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति सकती जिले के पुलिस थाना जैजैपुर के ग्राम जर्वे मे दिनांक 18/03/26 क़ो दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज का जमीन खरीद बिक्री विवाद मे हत्या कर दिया गया था। इस सम्बन्ध मे हत्या के आरोपी टिमनलाल भारद्वाज के विरुद्ध थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 86/26 दर्ज किया गया था। जो घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।आज ग्राम जर्वे के ग्रामीण द्वारा सूचना दी गयी कि गांव आकर टिमनलाल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। सूचना पाकर तत्काल पुलिस और फोरेनसिक की टीम घटनास्थल पहुंची। ज्ञात हुआ कि आरोपी आज दोपहर मे अचानक खेत के रास्ते अपने गांव पहुँचके खेत कि तरफ से अपने घर के पीछे के दरवाजे से घुसकर गमछा से गले मे फंदा लगाके आत्महत्या कर लिया गया है।इस सम्बन्ध मे मर्ग कायम कर लिया गया है। उपरोक्त जानकारी शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने एक भेंट वार्ता में दी है। श्री पटेल ने बताया की हत्या के बाद से पुलिस तत्परता के साथ आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी


