19 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच परिवार करेगा मां बमलेश्वरी देवी डोंगरगढ़ के दर्शन. डोंगरगढ़ में है मंच परिवार ने किया है पिकनिक का भी आयोजन. मंदिर दर्शन पश्चात मंच सदस्य विरेन्द्र अग्रवाल के फार्म हाउस में होगा पिकनिक का कार्यक्रम

19 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच परिवार करेगा मां बमलेश्वरी देवी डोंगरगढ़ के दर्शन. डोंगरगढ़ में है मंच परिवार ने किया है पिकनिक का भी आयोजन. मंदिर दर्शन पश्चात मंच सदस्य विरेन्द्र अग्रवाल के फार्म हाउस में होगा पिकनिक का कार्यक्रम kshititech
जय मां बमलेश्वरी देवी डोंगरगढ़

19 जुलाई को मंच परिवार करेगा मां बमलेश्वरी देवी डोंगरगढ़ के दर्शन. डोंगरगढ़ में है मंच परिवार ने किया है पिकनिक का भी आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल युवा मंच की बैठक समता कॉलोनी भीमसेन अग्रवाल भवन में रखी गई थी।जिसमें दिनांक 15 जुलाई को हुई मंच की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कल रविवार दिनांक 19 जुलाई को डोंगरगढ़ में माताजी का दर्शन और पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर. हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर के विशेष प्रयासों से सभी मंच परिवार के सदस्य 19 जुलाई 2026 दिन रविवार को शिव वाटिका से सुबह 8:00 बजे प्रस्थान करेंगे।शिवनाथ नदी ब्रिज दुर्ग की ठाकुर होटल में नाश्ता 9:00 बजे श्री संजय गर्ग एवं श्री पंकज अग्रवाल दुर्गा के सहयोग से रखा गया है एवं सुबह 10.45 बजे चाय , काफ़ी निवास श्री मनमोहन अग्रवाल के निवास पर डोंगरगढ़ में होगा एवं सुबह 11:00 बजे डोंगरगढ़ स्थित माँ बमलेश्वरी मंदिर परिसर में आगमन एवं आगमन एवं दोपहर 1:00 बजे तक नीचे और ऊपर माता रानी बमलेश्वरी के दर्शन तथा विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 से 2 तक ऊपर बमलेश्वरी मंदिर परिसर में प्रसादी लंच मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से रखा गया है एवं दोपहर 2:00 बजे वीरेंद्र अग्रवाल के फार्म हाउस के लिए प्रस्थान होगा।तथा दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक फार्म हाउस में गेम्स.मस्ती एवं हाई टी का कार्यक्रम देखा गया है तथा शाम6:00 बजे डोंगरगढ़ से प्रस्थान कर रात्रि 8:00 बजे रायपुर आगमन होगा एवं मंच परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 की संख्या में सदस्य रवाना होंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading