17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 75 रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन. चांपा रेलवे स्टेशन का भी हुआ लोकार्पण. सांसद कमलेश जांगड़े भी रही मौजूद




17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 75 रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन. चांपा रेलवे स्टेशन का भी हुआ लोकार्पण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे देश भर के 75 अमृत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान सभी स्थानों पर यहां वर्चुअल रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले के चांपा जंक्शन में भी अमृत स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में जहां जिले के जनप्रतिनिधि. गणमान्य नागरिक एवं रेलवे के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे तो वहीं चांपा रेलवे स्टेशन को भी अमृत स्टेशन के तहत नया रूप दिया गया है। मोदी जी द्वारा किया गया वर्चुअल उद्घाटन के तहत 20 राज्यों में फैले 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को देश को समर्पित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा स्टेशनों को विश्व-स्तरीय सुविधाओं जैसे- चौड़े फुट-ओवर ब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल), और स्थानीय संस्कृति की झलक के साथ विकसित किया गया है। इन स्टेशनों को विरासत भी, विकास भी के विचार पर बनाया गया है।





