छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर प्रशासन सहित राजनीतिक दलों द्वारा किए जाएंगे सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न आयोजन, जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा में होगा, तो वही नगरीय क्षेत्र में भी स्वच्छता सहित अनेको कार्यक्रम,सक्ति नगर मंडल भाजपा भी करेगी शक्ति शहर में विशेष आयोजन, शक्ति जिले के किसानों को होगा करीब 200 करोड रुपए का वितरण

<em>25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर प्रशासन सहित राजनीतिक दलों द्वारा किए जाएंगे सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न आयोजन, जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा में होगा, तो वही नगरीय क्षेत्र में भी स्वच्छता सहित अनेको कार्यक्रम,सक्ति नगर मंडल भाजपा भी करेगी शक्ति शहर में विशेष आयोजन, शक्ति जिले के किसानों को होगा करीब 200 करोड रुपए का वितरण</em> Console Corptech
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई
<em>25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर प्रशासन सहित राजनीतिक दलों द्वारा किए जाएंगे सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न आयोजन, जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा में होगा, तो वही नगरीय क्षेत्र में भी स्वच्छता सहित अनेको कार्यक्रम,सक्ति नगर मंडल भाजपा भी करेगी शक्ति शहर में विशेष आयोजन, शक्ति जिले के किसानों को होगा करीब 200 करोड रुपए का वितरण</em> Console Corptech
शक्ति जिले के किसानों को 25 दिसंबर को होगा धान बोनस राशि का वितरण
<em>25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर प्रशासन सहित राजनीतिक दलों द्वारा किए जाएंगे सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न आयोजन, जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा में होगा, तो वही नगरीय क्षेत्र में भी स्वच्छता सहित अनेको कार्यक्रम,सक्ति नगर मंडल भाजपा भी करेगी शक्ति शहर में विशेष आयोजन, शक्ति जिले के किसानों को होगा करीब 200 करोड रुपए का वितरण</em> Console Corptech
शक्ति जिले में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस का होगा भव्य आयोजन

25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर प्रशासन सहित राजनीतिक दलों द्वारा किए जाएंगे सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न आयोजन, जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा में होगा, तो वही नगरीय क्षेत्र में भी स्वच्छता सहित अनेको कार्यक्रम,सक्ति नगर मंडल भाजपा भी करेगी शक्ति शहर में विशेष आयोजन, शक्ति जिले के किसानों को होगा करीब 200 करोड रुपए का वितरण
.
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश पर जहां पूरे प्रदेश के सरकारी दफ्तरों एवं नगरीय निकायों में सुशासन दिवस के रूप में इस कार्यक्रम को मनाया जाएगा, तो वहीं 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भारतीय जनता पार्टी की घोषणा के अनुरूप राज्य के सभी किसानों को साल 2014-15 एवं 15 -16 का बकाया ₹300/- प्रति क्विंटल के धान का बोनस भी उनके खाते में सीधा स्थानांतरित किया जाएगा

भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा 25 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे गणेश बंध तालाब शक्ति में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है, तथा सुबह 10:30 बजे अग्रसेन चौक शक्ति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पदीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा एवं इसके पश्चात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन शक्ति में नगर पालिका द्वारा आयोजित सुशासन दिवस पर संगोष्ठी एवं विविध कार्यक्रमों के आयोजन में पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे, तत्पश्चात भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा शक्ति के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया जाएगा, उपरोक्त जानकारी भाजपा नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल एवं महामंत्री अमन डालमिया ने दी है, वही नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में शहर के वार्ड क्रमांक-04 एवं वार्ड क्रमांक- 11 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के तहत सक्ती जिले के किसानों को 25 दिसंबर 2023 को सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में वर्ष 2014-15 के 46633 किसानों एवं 2015-16 के 51146 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित किया जाएगा,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नोडल अधिकारी जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 46633 किसानों से 2890093.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी,जिसका बोनस राशि 867028050.00 रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 51146 किसानों से 3142071.38 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 942621414.00 रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से भी बोनस प्रमाण पत्र वितरित किए जायेंगे

सुशासन दिवस पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में जिले के किसानों को वर्ष 2014-15 और वर्ष 2015-16 के लंबित बोनस राशि भुगतान का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत जेठा के अटल चौक में सुबह 10 बजे जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम शुभारंभ किया जाना है। जिला प्रशासन की ओर से उक्त कार्यक्रम में आप सभी मीडिया प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं

प्रातिक्रिया दे

Back to top button