अब चलेगा कानून का डंडा-छत्तीसगढ़ में अस्तित्व में आया धर्म स्वातत्रय अधिनियम 2026-अवैध धर्मांतरण पर अब होगी कड़ी कार्रवाई. अवैध धर्मांतरण का गढ़ बन गया था छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अस्तित्व में आया धर्म स्वातत्रय अधिनियम 2026-अवैध धर्मांतरण पर अब होगी कड़ी कार्रवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सरकार ने विगत दिनों राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने कानून लाया था। तथा यह कानून अब पूरे प्रदेश में अस्तित्व में आ गया है।छत्तीसगढ़ राजपत्र असाधारण प्राधिकार से प्रकाशित क्रमांक 375 नवा रायपुर, शुक्रवार, दिनांक 10 जुलाई 2026 आषाढ़ 19, शक 1948 गृह (सी-अनुभाग) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 10 जुलाई 2026 की अधिसूचना File No. GENCOR-35/2081/2025-HOME SECTION. अतिरिक्त सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, द्वारा अधिसूचना क्रमांक 767/डी. 50/21-अ/प्रारू. / छ.ग. / 26, दिनांक 10 अप्रैल 2026 के माध्यम से “छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 2026” जारी कर असाधारण राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।राज्य शासन एतद् द्वारा “छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 2026” के अध्याय एक के धारा 1. (3) में उल्लेखित प्रावधान अनुसार यह अधिनियम इस अधिसूचना के जारी दिनांक से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवृत्त मानी जावेगी।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,
आर.पी. चौहान, उप-सचिव द्वारा हस्ताक्षरित है

