अब क्लिक करते ही आधे घंटे में आपके घर में डिलीवर होगा एलजी का गैस सिलेंडर. सरकार ने चालू की नई सुविधा

अब क्लिक करते ही आधे घंटे में आपके घर में डिलीवर होगा एलजी का गैस सिलेंडर. सरकार ने चालू की नई सुविधा kshititech

अब क्लिक करते ही आधे घंटे में आपके घर में डिलीवर होगा एलजी का गैस सिलेंडर. सरकार ने चालू की नई सुविधा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अमेरिका-ईरान जंग से एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और इसके साथ ही दुनिया की 20% तेल-गैस जरूरत की आपूर्ति के लिए अहम समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट भी क्लोज है. इसका असर पहले भी दुनिया में Oil-Gas Crisis के रूप में देखने को मिल चुका है. भारत में भी एलपीजी की भारी किल्लत आई थी, लेकिन सरकार के उठाए गए कदमों ने जनता को राहत दी. दुनिया में फिर से वही हालात बनते दिखे रहे हैं, लेकिन भारत में एलपीजी के लिए अब घंटों लाइन में लगने की जरूरत खत्म हो गई है, क्योंकि घर बैठे एक क्लिक के साथ आप महज आधे घंटे में ही LPG Cylinder पा सकेंगे.क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर ये सुविधा शुरू कर रही है. आइए जानते हैं ये कैसे काम करेगी? सबसे खास बात ये कि इसके लिए कोई गैस कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी. Instamart ने मंगलवार को HPCL के साथ मिलकर इस सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारत की यह पहली ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सर्विस होगी. Instamart LPG क्विक डिलीवरी की इस सर्विस की सबसे पहले शुरुआत के लिए बेंगलुरु को चुना गया है, जहां पर उपभोक्ता ऐप के जरिए एचपीसीएल के हाल ही में लॉन्च किए गए एचपी नव्या 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का ऑर्डर कर सकेंगे. एचपी नव्या सिलेंडर एक हल्का, जंग-रोधी और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस है. ये सिलेंडर ट्रांसपैरेंट है, जो ग्राहकों को गैस के लेवल की मॉनिटरिंग की सुविधा देता है और इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, कामकाजी पेशेवरों, छात्रों और अन्य सभी के लिए उपयुक्त है, जो एक अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर की तलाश में हैं.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading