

रायपुर के नितेश अग्रवाल बनाए गए बुजुर्गों की चौपाल कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती- रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के ऊर्जावान अध्यक्ष, समाजसेवी नितेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रदेश कार्यकारिणी में बुजुर्गों की चौपाल कार्यक्रम के लिए प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उपरोक्त जिम्मेदारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में मारवाड़ी युवा मंच के शाखा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में आने वाले समय में बुजुर्गों की चौपाल कार्यक्रम भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा सभी शाखाओं में सक्रियता के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन हो इसकी जिम्मेदारी आपको दी जाती है, वहीं नितेश अग्रवाल को यह जिम्मेदारी मिलने पर मंच साथियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कुशल नेतृत्व में आने वाले दिनों में इस कार्यक्रम को गति मिलने की बात कही गई है, ज्ञात हो की रायपुर के नितेश अग्रवाल वर्तमान में रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष है एवं उनके अध्यक्ष नेतृत्व में निरंतर रायपुर शहर में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है



