कांग्रेस की चुनावी तैयारीया– अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटटा डिसुजा 28 अगस्त को शक्ति में, विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य भी है डिसूजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगी बैठक, बड़ी बैठक में शामिल होंगे विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जन




अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटटा डिसुजा 28 अगस्त को शक्ति में, विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य भी है डिसूजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगी बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के द्वारा नवीन जिला सकती में अखिल भारतीय महिला कॉग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवँ विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य सुश्री नेटटा डिसूजा का आगमन दिनांक- 28 अगस्त दिन-सोमवार को दोपहर 3.00 बजे विश्राम गृह सकती में आगमन हो रहा है,इस बैठक में सकती जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्ष गण, जिला कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,विभिन्न आनुषंगिक संगठन के पदाधिकारियों, नगर पालिका /नगर पंचायत के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, पार्षद गण, एल्डरमैन, मंडी अध्यक्ष एवं सदस्यों सरपंच गण जनपद पंचायत के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष,जनपद सदस्य, सहकारी समिति के अध्यक्ष गण महिला कॉग्रेस युवा कॉग्रेस एन एस यू आई के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थिति प्रार्थनीय है, तथा उपरोक्त बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल एवं महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगी, उपरोक्त जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत प्रतिनिधी नरेश गेवाडीन ने दी है