नगर पंचायत बाराद्वार को मिला स्वच्छता सम्मान-42 वां रैंक हासिल किया नगर पंचायत ने, मुख्यमंत्री साय एवं अरुण साव के हाथों नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा सहित जन प्रतिनिधियों ने लिया सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने कहा- स्वच्छता को लेकर देश एवं प्रदेश में नगर पंचायत को करेंगे अग्रणी स्थान पर स्थापित




नगर पंचायत बाराद्वार को मिलास्वच्छता सम्मान-42 वां रैंक हासिल किया नगर पंचायत ने, मुख्यमंत्री साय एवं अरुण साव के हाथों नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा सहित जन प्रतिनिधियों ने लिया सम्मान
सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पंचायत बाराद्वार ने 42 वां स्थान हासिल किया है, तथा राजधानी रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के हाथों नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा सहित जन प्रतिनिधियों ने यह सम्मान ग्रहण किया, तथा इस अवसर पर जहां नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता को लेकर किये जा रहे कार्यों की उपस्थित अतिथियों ने भी प्रशंसा की, तो वहीं नगर पंचायत बाराद्वार के जन प्रतिनिधियों ने इस सम्मान को पूरे शहर वासियों एवं स्वच्छता मित्रों को समर्पित करते हुए कहा है कि आज शहर वासियों के सहयोग एवं स्वच्छता मित्रों की सक्रियता से यह सभी संभव हो सका है, एवं आने वाले दिनों में नगर पंचायत बाराद्वार को स्वच्छता के मामले में पूरे प्रदेश एवं देश में अग्रणी स्थान पर ले जाने का ही हमारा संकल्प है एवं बाराद्वार शहर में स्वच्छता को लेकर डोर टू-डोर कचरा अभियान एवं जन प्रतिनिधि भी अपने-अपने वार्डों में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं



