बेसिक बैंकिंग सेवाएं- शक्ति के बंधन बैंक में ग्राहक सुविधाओं के विस्तार कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने करी बैंक प्रबंधन की प्रशंसा, बंधन बैंक में भी अब लोगों को मिलेगी सारी सुविधाएं, बैंक अधिकारियों ने किया नगर पालिका अध्यक्ष जी का धन्यवाद




शक्ति के बंधन बैंक में ग्राहक सुविधाओं के विस्तार कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने करी बैंक प्रबंधन की प्रशंसा, बंधन बैंक में भी अब लोगों को मिलेगी सारी सुविधाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-शहर के प्रतिष्ठित बंधन बैंक में 6 मार्च को बेसिक बैंकिंग सर्विस सेवाओं का पूर्ण रूप से शुभारंभ हो गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बैंक प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बैंक के माध्यम से आने वाले ग्राहकों को सभी सुविधाएं मिलेगी एवं शहर सहित क्षेत्र के लोग इस बैंक में अपने जरूरी लेनदेन कर सकेंगे, 6 मार्च को बंधन बैंक शक्ति में बेसिक बैंकिंग सेवाओं के अंतर्गत फिक्स डिपाजिट,आरडी, आरटीजीएस,NAFT, आधार सीडिंग एवं शासकीय कार्य बैंक से संबंधित एवं जितनी भी योजनाएं हैं सबका पूर्ण रूप से शुभारंभ हो गया
तथा इस अवसर पर जहां काफी संख्या में बंधन बैंक के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे तो वहीं बैंक के खातेदार भी मौजूद थे, इस अवसर पर बंधन बैंक के सीटीएम विष्णु दास, डिविजनल मैनेजर प्राण वल्लभ विश्वास, ब्रांच मैनेजर आशीष कुमार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का बैंक प्रबंधन की ओर से आत्मीय स्वागत करते हुए उनका सम्मान भी किया गया तथा बैंक प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका शक्ति का भी सदैव हमारे बैंक को सहयोग मिलता है एवं हम आपके आभारी हैं



