छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष बनाई गई विधायक संगीता सिन्हा .नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी बधाई. महंत जी ने कहा- नारी शक्ति को मिलेगी नई दिशा

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष बनाई गई विधायक संगीता सिन्हा .नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी बधाई. महंत जी ने कहा- नारी शक्ति को मिलेगी नई दिशा kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष बनाई गई विधायक संगीता सिन्हा .नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी बधाई. महंत जी ने कहा- नारी शक्ति को मिलेगी नई दिशा kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा

छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष बनाई गई विधायक संगीता सिन्हा .नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी बधाई. महंत जी ने कहा- नारी शक्ति को मिलेगी नई दिशा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति,-छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम के दोबारा राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद महिला कांग्रेस के संगठन को सतत मजबूत बनाए रखने की दिशा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। तथा यह जिम्मेदारी उस समय सोपी गई है जब साल 2028 में छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं एवं प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यवाहक अध्यक्ष की भी अहम भूमिका रहेगी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने संगीता सिन्हा को दी बधाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा को बनाए जाने पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ।आपके कुशल नेतृत्व में महिला कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी और नारी शक्ति को एक नई दिशा मिलेगी।आपके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए मेरी अनंत शुभकामनाएँ

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading