छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

मिशन स्वच्छता, मिशन पेयजल– नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति का कार्य चल रहा प्राथमिकता के आधार पर,वार्ड- वार्ड में पहुंचाया जा रहा नागरिकों को पानी, सीएमओ राय ने दिए बेहतर पेयजल आपूर्ति के निर्देश

मिशन स्वच्छता, मिशन पेयजल-- <em>नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति का कार्य चल रहा प्राथमिकता के आधार पर,वार्ड- वार्ड में पहुंचाया जा रहा नागरिकों को पानी, सीएमओ राय ने दिए बेहतर पेयजल आपूर्ति के निर्देश</em> kshititech
नवगठित शक्ति जिले की नगर पंचायत अड़भार
मिशन स्वच्छता, मिशन पेयजल-- <em>नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति का कार्य चल रहा प्राथमिकता के आधार पर,वार्ड- वार्ड में पहुंचाया जा रहा नागरिकों को पानी, सीएमओ राय ने दिए बेहतर पेयजल आपूर्ति के निर्देश</em> kshititech
भीषण गर्मी को देखते हुए पानी टैंकरों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा प्रत्येक वार्डों में पानी
मिशन स्वच्छता, मिशन पेयजल-- <em>नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति का कार्य चल रहा प्राथमिकता के आधार पर,वार्ड- वार्ड में पहुंचाया जा रहा नागरिकों को पानी, सीएमओ राय ने दिए बेहतर पेयजल आपूर्ति के निर्देश</em> kshititech
नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता का काम चल रहा जोरों से

नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति का कार्य चल रहा प्राथमिकता के आधार पर,वार्ड- वार्ड में पहुंचाया जा रहा नागरिकों को पानी, सीएमओ राय ने दिए बेहतर पेयजल आपूर्ति के निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- नवगठित शक्ति जिले की नगर पंचायत अड़भार में इन दिनों स्वच्छता एवं प्रत्येक वार्डों में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति का कार्य प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है, नगर पंचायत के नव पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी आनंद राय के दिशा निर्देशन में जहां स्वच्छता को लेकर सभी सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता मित्रों की एक विशेष बैठक आहूत कर स्वच्छता के कार्य को बेहतर ढंग से संपादित करने की बात कही गई है,तो वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री राय ने शहर में वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक वार्डों के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं

तथा नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा गर्ग, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग एवम उपयंत्री मुजफ्फर हूसैन के मार्गदर्शन में सफाई दरोगा विकास देवांगन द्वारा भी पूरे शहर में सुबह से लेकर देर शाम तक स्वच्छता कर्मचारियों के माध्यम से नालियों की साफ- सफाई की जा रही है, तो वहीं आगामी बारिश मौसम को देखते हुए भी जाम पड़ी नालियों का युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य किया जा रहा है तथा नगर पंचायत अधीनस्थ पानी के बोर की समय-समय पर मरम्मत एवं लोगों तक पेयजल की आपूर्ति बाधित ना हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है

वही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग भी निरंतर शहर में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर मानिटरिंग कर रहे हैं, साथ ही प्रत्येक वार्डों में जनप्रतिनिधि भी इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं, वही नगर पंचायत अड़भार स्वच्छता को लेकर पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान पर है, तथा नगर पंचायत क्षेत्र में गर्मी की प्रचंडता के चलते भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है जिसके लिए पूर्व में ही नगर पंचायत अध्यक्ष ने आम नागरिकों से शहर में जल बचाने की अपील की थी, तथा शहर वासी भी नगर पंचायत के इस आग्रह पर पानी को सुरक्षित करते हुए अपनी जरूरत अनुसार ही इसका उपयोग कर रहे हैं

मिशन स्वच्छता, मिशन पेयजल-- <em>नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति का कार्य चल रहा प्राथमिकता के आधार पर,वार्ड- वार्ड में पहुंचाया जा रहा नागरिकों को पानी, सीएमओ राय ने दिए बेहतर पेयजल आपूर्ति के निर्देश</em> kshititech
स्वच्छता मिशन के रूप में चल रही शहर में
मिशन स्वच्छता, मिशन पेयजल-- <em>नगर पंचायत अड़भार में स्वच्छता एवं पेयजल आपूर्ति का कार्य चल रहा प्राथमिकता के आधार पर,वार्ड- वार्ड में पहुंचाया जा रहा नागरिकों को पानी, सीएमओ राय ने दिए बेहतर पेयजल आपूर्ति के निर्देश</em> kshititech
नगर पंचायत अड़भार के नव पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी आनंद राय

प्रातिक्रिया दे

Back to top button