महिला साक्षरता को लेकर मीरा का विशेष अभियान- उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर निकली जागरूकता रैली, श्रीमती मीरा देवांगन निभा रही अहम भूमिका, कार्यक्रम में दिखा महिलाओं में उत्साह, साक्षरता को लेकर जागरूक है महिला वर्ग

महिला साक्षरता को लेकर मीरा का विशेष अभियान- उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर निकली जागरूकता रैली, श्रीमती मीरा देवांगन निभा रही अहम भूमिका, कार्यक्रम में दिखा महिलाओं में उत्साह, साक्षरता को लेकर जागरूक है महिला वर्ग kshititech
उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षरता रैली

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर निकली जागरूकता रैली, श्रीमती मीरा देवांगन निभा रही अहम भूमिका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू किए गए उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से 1 से 8 सितम्बर 2024 तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है,जिसमे पुरे सप्ताह के लिए अलग अलग कार्य क्रम निर्धारित किया गया हैlइसी तरतम्य मे,शासकीय प्राथमिक विद्यालय मसानिया खुर्द मे साक्षरता सप्ताह के चौथे दिन 04 सितम्बर को उल्लास महिला साक्षरता पर केंद्रित कार्यक्रम और व्यावसायिक कौशल पर आधारित सामग्री का प्रदर्शन किया गया,04/09/2024 को कार्यक्रम की शुरुआत मा सरस्वती की पूजा से की गई सरस्वती पूजन के बाद कार्य क्रम मे उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, शाला प्रबन्धन समिति के महिला सदस्यों का स्वागत बच्चो एवम शाला के प्रधान पाठक द्वारा किया गया,इस अवसर पर बच्चो ने सुंदर स्वागत गीत, “शुभ स्वगतम ” प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए प्रधान पाठक उपस्थित सभी अतिथियों को उल्लास साक्षरता कार्यक्रम ,साक्षरता सप्ताह के बारे में जानकारी दी गई और उनको 4 सितंबर महिला साक्षरता दिवस के बारे में बताते हुए महिला साक्षरता की उपयोगिता महिला साक्षरता को किस प्रकार बढ़ाया जाना है ,उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया , इस अवसर पर महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया उल्लास कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जानकारियां पर चर्चा करते हुए सभी सदस्यों द्वारा उल्लास शपथ लिया गया एवं चर्चा के दौरान समाज में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन शिक्षिका श्रीमती मीरा देवांगन ,भगवती पटेल कैलाशीन बाई एवं अन्य सदस्य गण सम्मिलित थे ग्राम में एक छोटी सी रैली निकालकर उल्लास कार्यक्रम के लिए सभी को जागरूक किया गया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading