ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शक्ति जिले में 20 मई को बंद रही दवाइयो की दुकाने. पहली बार दवाई दुकानों में लटका रहा ताला. कलेक्टर तोपनो साहब की पूर्व व्यवस्था के चलते आपातकालीन स्थिति में लोगों को बिना तकलीफ उपलब्ध हुई दवाइयां. बड़ी दुकानों द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली छूट को भी बंद करने की मांग करें संघ ने

ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शक्ति जिले में 20 मई को बंद रही दवाइयो की दुकाने. पहली बार दवाई दुकानों में लटका रहा ताला. कलेक्टर तोपनो साहब की पूर्व व्यवस्था के चलते आपातकालीन स्थिति में लोगों को बिना तकलीफ उपलब्ध हुई दवाइयां. बड़ी दुकानों द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली छूट को भी बंद करने की मांग करें संघ ने kshititech

ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शक्ति जिले में 20 मई को बंद रही दवाइयो की दुकाने. पहली बार दवाई दुकानों में लटका रहा ताला. कलेक्टर तोपनो साहब की पूर्व व्यवस्था के चलते आपातकालीन स्थिति में लोगों को बिना तकलीफ उपलब्ध हुई दवाइयां. बड़ी दुकानों द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली छूट को भी बंद करने की मांग करें संघ ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के राष्ट्रव्यापी आह्वान का समर्थन करते हुए 20 में को शक्ति जिले के सभी स्थानों में दवा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं और सरकार के सामने अपनी छह सूत्रीय मांगें रखीं। तथा जिला औषधि विक्रेता संघ ने पूर्व में 15 दिन से बंद को लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए दवा दुकानदारों को भी हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया था जिसके चलते 20 मई की सुबह से ही दवा दुकानों पर ताला लटका रहा एवं जिला मुख्यालय शक्ति में साप्ताहिक बुधवार बाजार का दिन होने के बावजूद सभी दवा दुकान बंद रही तथा जिला औषधि विक्रेता संघ के सदस्यों ने घूम-घूम कर हड़ताल का जायजा भी लिया. तथा आपातकालीन स्थिति में संघ द्वारा जरूरतमंद लोगों को निर्धारित संपर्क केंद्र से दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई

दवा विक्रेताओं की प्रमुख मांगें

20 मई को अखिल भारतीय स्तर पर केमिस्ट संघ ने बंद का आयोजन किया था। तथा संघ द्वारा रखी गई मांगों में प्रमुख रूप से ऑनलाइन दवाइयो की बिक्री पर रोक लगाने। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और बड़े घरानों द्वारा बाजार बिगाड़ने के लिए दी जा रही भारी छूट पर तत्काल रोक लगाने।
नकली दवाओं पर अंकुश लगाने।नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम कसने।फर्जी पर्चों पर रोक लगा ऑनलाइन फर्जी डॉक्टरों के पर्चे पर मादक व नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकना शामिल है

ऑन लाइन दवा व्यापार के विरोध में आज AIOCD के आह्वाहन पर दवा की सारी दुकाने बंद

केमिस्ट संघ की हड़ताल पर आज शक्ति जिले में सभी स्थानों पर दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर रख कर सहयोग दिया तथा पहली बार ऐसा देखने को मिला जब दवा दुकानदारों की दुकानों में ताला लगा रहा तथा जो दवा दुकानदार आपातकालीन सेवा के चलते कभी अपनी दुकानों को बंद नहीं कर पाते थे उनको भी आज अपनी दुकाने बंद रखकर अपने हित में केंद्र सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करना पड़ा

जिला कलेक्टर ने बंद को लेकर आपातकालीन दवाइयो की करी थी समुचित व्यवस्था

शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने 20 मई की हड़ताल को लेकर दो दिन पहले ही जिले में आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय पर दवाइयां उपलब्ध हो। इस दिशा में दिशा निर्देश जारी करते हुए समुचित व्यवस्थाएं बना दी थी। जिसके चलते शक्ति जिले में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा तथा सुचारू ढंग से जरूरतमंद लोगों को समय पर दवाइयां उपलब्ध हो पाई

हड़ताल रही सफल. किंतु क्या पूरी होगी संघ की मांगे

20 मई को देश भर में लाखों की संख्या में दवा दुकानदारो ने एक दिन की हड़ताल पर इसे समर्थन दिया। किंतु क्या संघ द्वारा केमिस्ट हित में रखी गई मांगों को केंद्र सरकार पूरी करेगी। इसे लेकर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। तथा आज जहां पूरे देश में ऑनलाइन का जाल बिछ चुका है। तो उस स्थिति में क्या सरकार ऑनलाइन दवाइयो की बिक्री पर रोक लगाई पाएगी तो वहीं वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में जहां दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की छूट देते हैं।तथा संघ द्वारा ऐसी छूट को बंद करने की मांग की गई है। तो क्या यह संभव हो पाएगा। ऐसा ही और भी मांगों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading