*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जिस दुबई को माना जाता है सेफ, उसी में फंसे कई कारोबारी- एक चार्टेड फ्लाइट के लिए 03 करोड़ देने को तैयार, ईरान, अमेरिका, इजरायल संघर्ष का दिख रहा असर

जिस दुबई को माना जाता है सेफ, उसी में फंसे कई कारोबारी- एक चार्टेड फ्लाइट के लिए 03 करोड़ देने को तैयार, ईरान, अमेरिका, इजरायल संघर्ष का दिख रहा असर kshititech
दुबई में एयरपोर्ट बंद होने से फंसे लोग

जिस दुबई को माना जाता है सेफ, उसी में फंसे कई कारोबारी; एक चार्टेड फ्लाइट के लिए ₹3 करोड़ देने को तैयार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष बढ़ने से कई भारतीय और अन्य देशों के कॉरपोरेट अधिकारी और कारोबारी दुबई में फंस गए हैं। दुबई को सुरक्षित शहर माना जाता रहा है,ईरान और अमेरिका-इजराइल संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है कि कई विदेशी और भारतीय कॉरपोरेट अधिकारी दुबई में फंसे हुए हैं, जहां मौजूदा तनाव के बीच फ्लाइट लगभग बंद पड़ी हैं। दुबई, जिसे सबसे सेफ शहरों में से एक माना जाता रहा है, मौजूदा मध्य पूर्व तनाव की चपेट में है,पिछले कुछ दिनों से, कई भारतीय कंपनियों के चीफ एग्जीक्यूटिव और बिजनेस हेड एम्बेसी की एडवाइजरी और एयरस्पेस नोटिफिकेशन पर ध्यान दे रहे हैं, इस उम्मीद में कि घर लौटने के लिए शांति का कोई मौका मिले। आइए जानते हैं कि कौन-से कारोबारी और अधिकारी खाड़ी देशों में फंसे हैं।

3 करोड़ रुपये तक देने को तैयार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खाड़ी में मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच, अमीर लोग मिडिल ईस्ट से प्राइवेट जेट से बाहर जाने के लिए $350,000 (लगभग Rs 3.2 करोड़) दे रहे हैं। जल्दी निकलने की वजह से चार्टर रेट बढ़ गए हैं।कंपनियों के अनुसार अधिक डिमांड और कम एयरक्राफ्ट होने की वजह से यूरोप के लिए फ्लाइट्स का खर्च अब $350,000 तक हो सकता है।

फंसे हुए हैं डाबर इंडिया के ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव

डाबर इंडिया के ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव मोहित मल्होत्रा दुबई में फंसे हुए हैं। वे वहां एक रूटीन रिव्यू ट्रिप पर गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मल्होत्रा ने दुबई के हालात काफी खराब बताए हैं। कंटेनर मूवमेंट और लॉजिस्टिक्स में भी रुकावटों की जानकारी सामने आ रही है।

दुबई में फंसे डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुनील वचानी भी दुबई में फंसे हुए हैं। वे इवैक्युएशन फ्लाइट्स में से एक में सीट पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं। डिक्सन भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइडर है।

इटारसी की भजन गायिका के बेटा-बहू दुबई में फंसे, परिवार फिक्रमंद, केंद्र सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

कपड़ा कारोबारी भी फंसे

लुधियाना के किदवई नगर के एक परिवार के लिए छुट्टियों की ट्रिप चिंता का सबब बन गई। 48 साल के कपड़ा व्यापारी कपिल बत्रा और उनके 20 साल के बेटे ईशान मिडिल ईस्ट में अशांति के कारण दुबई में फंस हुए हैं।

कोयला कारोबारी का परिवार फंसा

उत्तर प्रदेश राज्य के चंदौली के एक कोयला-होटल बिजनेसमैन अजय जैन का बेटा परिवार के 5 सदस्यों के साथ दुबई में फंसे हुए हैं। वे सभी प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए दुबई गए थे। मिडिल ईस्ट में बमबारी के बीच फ्लाइट कैंसिल होने से सभी वहीं फंस गए हैं।

गुजराती कारोबारी भी फंसे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात के अल्पेश कुमार पटेल और उनके दो भतीजे योगेश और पार्थ कुमार पटेल 25 फरवरी को तेल, गैस और स्क्रैप मेटल से जुड़े एक बिजनेस ट्रिप पर यूनाइटेड अरब अमीरात पहुंचे थे, लेकिन 28 फरवरी को जब लड़ाई शुरू हो गई तो वे वहीं फंस गए। अब उन्हें बर दुबई के एक होटल में रुकना पड़ रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button