*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

बड़ी खबर-झटकों से भरा सोमवार…इधर शेयर बाजार में कोहराम, उधर पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी ₹2 की एक्साइज ड्यूटी तो ₹50 महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर आज रात 12 बजे से लागू होंगे नए दाम,गृहणियों की आफत, उज्वला के हितग्राहियों को भी देने होंगे बढ़े हुए दाम

बड़ी खबर-झटकों से भरा सोमवार…इधर शेयर बाजार में कोहराम, उधर पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी ₹2 की एक्साइज ड्यूटी तो ₹50 महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर आज रात 12 बजे से लागू होंगे नए दाम,गृहणियों की आफत, उज्वला के हितग्राहियों को भी देने होंगे बढ़े हुए दाम kshititech

बड़ी खबर-झटकों से भरा सोमवार…इधर शेयर बाजार में कोहराम, उधर पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी ₹2 की एक्साइज ड्यूटी तो ₹50 महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर आज रात 12 बजे से लागू होंगे नए दाम,गृहणियों की आफत, उज्वला के हितग्राहियों को भी देने होंगे बढ़े हुए दाम

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सोमवार को झटके पर झटका लगा रहा है. इधर शेयर बाजार कहर बरपा रहा है तो दूसरी ओर सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर दाम बढ़ा दिए. सोमवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूडी में इजाफा कर दिया है. सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है. हालांकि आम पब्लिक के लिए एक राहत की बात है. सरकार के इस फैसले का असर उन पर नहीं होगा. यानी पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से उसके रिटेल प्राइस पर असर नहीं होगा. मतलब ये कि आपके लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जस से तस ही रहेंगे.सरकार से साफ किया है कि एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी किए जाने का असर आम ग्राहकों पर नहीं होगा. बता दें कि भारत में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार की ओर से लगाया जाने वाला टैक्स है. इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगेगी. वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.नई दरें मंगलवार 8 अप्रैल 2025 से लागू होगी. एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के रिटेल प्राइस में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. सरकार की हिदायत के बाद तेल कंपनियां खुद इस कॉस्ट का वहन करेंगी,सरकार के LPG सिलेंडर की कीमतों में सीधे 50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी. इस बार घरेलू गैस सिलिंडर और उज्जवला स्कीम दोनों के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई नई दरें आज रात से लागू हो जाएंगी

Back to top button