

हायर सेकेंडरी पास पंच से अपने राजनीतिक जीवन का प्रारंभ करने वाले आपके छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बारे में जानिए, कौन है विष्णुदेव साय
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- कहते हैं राजनीति में जब किसी का भाग्य चमकता है तो फिर उसमें वह कार्यकर्ता छोटा हो या की बड़ा हो,जनता उसे सर आंखों पर बैठा लेती है, यही कुछ हुआ है अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से ग्राम पंचायत के एक वार्ड के पांच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णु देव साय के साथ, विष्णुदेव साय को 2023 के विधानसभा चुनाव में जशपुर जिले की कुनकुरी सीट से विधायक निर्वाचित होने के बाद 10 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की संपन्न बैठक में छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम को सहमति दे दी गई, तथा अब यह जानना भी जरूरी है कि विष्णु देव साय की राजनीतिक तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है, जानिए आपके छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के बारे में
जीवन वृत्त
नाम- विष्णु देव साय
पिता- स्व. श्री रामप्रसाद साय
माता- श्रीमती जसमनी देवी
जन्म-21 फरवरी 1964
जन्म स्थान- ग्राम- बगिया जिला जशपुर छत्तीसगढ़
वैवाहिक स्थिति-विवाह दिनांक 27 मई 1991
धर्मपत्नि- श्रीमती कौशल्या साय
संतान-पुत्र 01,पुत्री 02
शिक्षा-हायर सेकण्डरी (लोयोला उ.मा.वि. कुनकुरी, जिला जशपुर छ.ग.)
व्यवसाय-कृषि
स्थायी पता-ग्राम बगिया, पोस्ट बन्दरचुओं तह. कांसाबेल, जिला जशपुर (छ.ग.)
राजनीतिक जीवन-1989 पंच, ग्राम पंचायत बगिया,1990 सरपंच, ग्राम पंचायत बगिया (निर्विरोध)
विधायक-1990-1998 सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा से
सांसद-सन-1999 में 13वी लोकसभा सदस्य लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ (छ.ग. सन 2009 से 2014 तक लोकसभा सदस्य, सन-2014 से 2019 लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ (छ.ग.)
संगठन-2006 प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य,2011 प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य
पारिवारिक पृष्ठभूमि
स्वयं कृषक परिवार से है, जनसंघ के समय बड़े पिताजी स्व. श्री नरहरि प्रसाद साय जी सन् 1962-1967 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा एवं सन् 1972-1977 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र बगीचा तथा 1977-1979 तक सांसद, लोकसभा जनता दल व केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री भारत सरकार रहे,बड़े पिताजी स्व. श्री केदारनाथ साय जनसंघ के समय सन्-1967-1972 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र तपकरा का प्रतिनिधित्व किये,दादाजी सरदार स्व. बुधनाथ साय जी सन् 1947-1952 तक विधायक मनोनित हुए थे
केंद्र सरकार में दायित्व-केन्द्रीय राज्यमंत्री, इस्पात, खान,श्रम व रोजगार, मंत्रालय
वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य विशेष आमंत्रित, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व भा.ज.पा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भा.ज.पा है