*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

कावेरी संभालेगी शक्ति अनुविभाग- शक्ति की नई SDM बनाई गई कावेरी मरकाम, अरुण सोम की जगह लेंगी कावेरी, शक्ति जिले के प्रशासनिक मुखिया का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

कावेरी संभालेगी शक्ति अनुविभाग- शक्ति की नई SDM बनाई गई कावेरी मरकाम, अरुण सोम की जगह लेंगी कावेरी, शक्ति जिले के प्रशासनिक मुखिया का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू kshititech
शक्ति की नई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री कावेरी मरकाम

शक्ति की नई SDM बनाई गई कावेरी मरकाम, अरुण सोम की जगह लेंगी कावेरी, शक्ति जिले के प्रशासनिक मुखिया का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित अधिकारियों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है।कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभागीय दण्डाधिकारी सक्ती श्री अरुण कुमार सोम को जिला कार्यालय सक्ती में नवीन कार्य सौंपा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम को जिला कार्यालय सक्ती से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सक्ती का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button