बिजली कनेक्शन के विवाद में पिता की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार. डभरा पुलिस की सक्रियता से चंद घंटे में ही पहुंचा हवालात में. पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मिली सफलता

बिजली कनेक्शन के विवाद में पिता की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार. डभरा पुलिस की सक्रियता से चंद घंटे में ही पहुंचा हवालात में. पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मिली सफलता kshititech
डभीरा पुलिस की गिरफ्त में पिता का हत्यारा पुत्र

बिजली कनेक्शन के विवाद में पिता की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार. डभरा पुलिस की सक्रियता से चंद घंटे में ही पहुंचा हवालात में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया अग्रवाल की खबर

शक्ति -पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार, भेजा गया जेलदिनांक 26.03.2026 को थाना डभरा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामभांठा में एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर प्राणघातक हमला कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) को अवगत कराया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची एवं जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सुमित कुमार महिलांगे (उम्र 35 वर्ष) ने बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में अपने पिता मनबोध महिलांगे पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, चेहरे एवं आंख पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।प्रारंभिक जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी की विगत कुछ वर्षों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसकी पुष्टि के लिए संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना डभरा में अपराध क्रमांक 97/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया।घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप आरोपी के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया।घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण, मर्ग पंचनामा, गवाहों के बयान एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन-घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसके फलस्वरूप त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी।विशेष योगदान-इस कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो,सउनि हरनारायण ताम्रकर,संतोष पाण्डेय,प्रधान आरक्षक शिव शर्मा,आरक्षक जोगेश राठौर,लक्ष्मीकांत उरांव,कुजबिहारी चंद्रा,राजेश धिरहे।

प्रातिक्रिया दे