ईशान विनय सोनी का आईआईटी दिल्ली में हुआ चयन, शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के संचालक नितिन सोनी के भांजे हैं ईशान, ईशान की सफलता से उत्साहित है सोनी परिवार

ईशान विनय सोनी का आईआईटी दिल्ली में हुआ चयन, शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के संचालक नितिन सोनी के भांजे हैं ईशान, ईशान की सफलता से उत्साहित है सोनी परिवार kshititech
ईशान विनय सोनी अपने माता-पिता के साथ

ईशान विनय सोनी का आईआईटी दिल्ली में हुआ चयन, शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के संचालक नितिन सोनी के भांजे हैं ईशान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- कल्पना सोनी एवं विनय कुमार सोनी के पुत्र ईशान विनय सोनी का JEE एडवांस में शानदार प्रदर्शन के कारण IIT दिल्ली में चयन हुआ है, उसने JEE मेन में 99.75%tile के साथ AIR 3831 प्राप्त की और फिर JEE एडवांस में अपना प्रदर्शन सुधारने हुए AIR 2610 व OBC कैटेगरी रैंक 478 प्राप्त किया।प्रारंभ से ही मेघावी रहे ईशान ने क्लास 10वीं एवं 12वीं में भी 96.2% प्राप्त किये थे साथ ही NDA भी तीन बार पास कर चुके हैं, और यह सब उसके लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते रहने के कारण संभव हुआ,ईशान का मानना है कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते रहने से परिक्षाओं से भय खत्म हो जाता है और हम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं, हमें हर एग्जाम कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है, और यहीं से हमें श्रेष्ठता मिलती है, साथ ही सिर्फ पढ़ाई तक ही अपने को सीमित न रखते हुए ईशान कला व स्पोर्ट्स में भी रुचि रखता है वह विभिन्न खेलों में भाग लेता रहा है, क्रिकेट उसे विशेष पसंद है साथ ही पियानो कांप्टीशन में भी प्रमाण पत्र विजेता रहा, साथ ही स्केचिंग में भी माहिर हैं,ईशान सक्ती एवं सकर्रा में संचालित गुंजन एजुकेशन सेंटर स्कूल के संचालक नितिन व नवनीत सोनी के भांजे है,ईशान की सफलता पर उनके परिवार जनों एवं मित्रों ने बधाई दी है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading