खाकी किड्स- स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों एवं फ्रॉड के संबंध में दी गई जानकारी, डभरा पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफतार, एसपी अंकिता के निर्देशन में जिले में थाना प्रभारीयो की सजगता, स्कूली बच्चों ने पुलिस से मिली जानकारी को बताया उनके जीवन में महत्वपूर्ण

खाकी किड्स- स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों एवं फ्रॉड के संबंध में दी गई जानकारी, डभरा पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफतार, एसपी अंकिता के निर्देशन में जिले में थाना प्रभारीयो की सजगता, स्कूली बच्चों ने पुलिस से मिली जानकारी को बताया उनके जीवन में महत्वपूर्ण kshititech
डभरा पुलिस ने किया गंजा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार
खाकी किड्स- स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों एवं फ्रॉड के संबंध में दी गई जानकारी, डभरा पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफतार, एसपी अंकिता के निर्देशन में जिले में थाना प्रभारीयो की सजगता, स्कूली बच्चों ने पुलिस से मिली जानकारी को बताया उनके जीवन में महत्वपूर्ण kshititech
मालखरौदा पुलिस का खाकी किड्स कार्यक्रम
खाकी किड्स- स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों एवं फ्रॉड के संबंध में दी गई जानकारी, डभरा पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफतार, एसपी अंकिता के निर्देशन में जिले में थाना प्रभारीयो की सजगता, स्कूली बच्चों ने पुलिस से मिली जानकारी को बताया उनके जीवन में महत्वपूर्ण kshititech
मालखरौदा पुलिस का खाकी किड्स कार्यक्रम

खाकी किड्स- स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों एवं फ्रॉड के संबंध में दी गई जानकारी, डभरा पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफतार, एसपी अंकिता के निर्देशन में जिले में थाना प्रभारीयो की सजगता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-थाना डभरा जिला सक्ती के अपराध क्रमांक 341/2024
धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एक किलो पांच सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 26/09/2024 में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र मे मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 25.09.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड नं. 09 डभरा का गणेशराम चौहान अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखा है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गणेशराम चौहान पिता पितरूराम चौहान उम्र 51 वर्ष साकिन वार्ड नं. 09 डभरा के मकान के कमरे से एक हरा पीला लाईनदार कपड़ा के थैला में रखा खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटा हुआ एक पैकेट तथा नीले रंग की पॉलिथीन में रखा मादक पदार्थ गांजा, वजनी एक किलो पांच सौ ग्राम किमती 12000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 341/2024 धारा 20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट कायम कर दिनांक 25.09.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में उनि सी.एम. मालाकार, प्र.आर. मिथुन सुल्तान, आर. सुरज सिदार, मानसिंह कुर्रे, सविता भारद्वाज का विशेष योगदान रहा

मालखरौदा पुलिस ने स्कूल के बच्चों को किया ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक एवं फ्रॉड की दी जानकारी

सकती-थाना मालखरौदा, जिला सक्ती दिनांक 26.09.2024 को खाखी किड्स-आज के बच्चे ही बनेंगे कल की सक्ति के अंतर्गत बच्चों को चेंज एजेंट्स मानते हुए सक्ति जिले के मालखरौदा थाना द्वारा खाखी किड्स के ज़रिये स्कूल में बच्चों को बनाया गया साइबर बडी और ट्रैफिक बडी।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) का कहना है कि, आज के बच्चे ही बनाएँगे कल का ज़िला, यदि एक बच्चा जागरूक होगा तो वो अपने परिवार, पड़ोस, मोहल्ले और गांव को भी जागरूक करेगा। आज कल टेक्नोलॉजी की चीज़ों में माँ-पिताजी अपने बच्चों से ही जानकारी लेते है, इस स्थिति में फ़्रॉडस्ट्र अगर फ्रॉड करने का प्रयास करेगा तो बच्चे अपने माता पिता, पड़ोसी को बता सकते हैं के “फ़ेक है”।ये  बच्चे हमारे फर्स्ट रेस्पोंडर्स होंगे,जिला सक्ति के स्कूलों में बच्चों को ट्रैफिक नियम एवं साइबर नियम की जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भा.पु.से. ) द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे बच्चों को साइबर एवं ट्रैफीक नियमों की जानकारी दी जाकर खाकी किड्स बनाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज दिनांक 26.09.2024 को ग्राम पोता के हायर सेकेंडरी स्कूल में जाकर साइबर फ्राड और ऑनलाइन मे होने वाली सभी फ्राड जैसे —

01- किसी भी व्यक्ति को जान कर अनजाने मे otp नही देना
02- किसी भी अनजान के साथ अपनी फोटो सहज न करना और दोस्ती न करना
03- लालच मे न पड़े कुछ भी फ्री नही है ऐसे कॉल से सावधान रहे ।
04- एप स्टोरे से हि एप एवं गेम डाउनलोड करे ।
05- अनचाहे लिंक में कदापि क्लिक न करे फोन हेक होगा ।
06- टेलीग्राम और शेयर ट्रेडिंग से सावधान रहे

तथा इसी तरह ट्रैफिक बडी-ट्रैफिक नियमों के संबंध में —

01- गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करे
02- शराब सेवन कर गाड़ी न चलाये लोगो को भी समझाये
03- गाड़ी चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग जरूरी है
04- गाड़ी चलाते वक्त किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक न करे
05- गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहने
06- गाड़ी हमेशा धीरे चलाये केवल पांच मिनट का हि अंतर है
07- बच्चों ने भी पुलिस का सहयोग करते हुए भारी उत्साह के साथ इस इनिशिएटिव को वेलकम किया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading