अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की बैठक में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं सहित भगवान जी को कराया गया नौका विहार. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उषा अग्रवाल एवं शाखा अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित था कार्यक्रम

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की बैठक
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की बैठक
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की बैठक

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा की बैठक में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं सहित भगवान जी को कराया गया नौका विहार. अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी शक्ति शाखा की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में शाखा की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में शतरंज (चेस) खेली गई, जिसमें सभी ने आनंदपूर्वक सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही भगवान जी को नौका विहार कराया गया। सभी ने मिलकर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भगवान जी को नौका विहार कराया तथा भजन, नृत्य और संगीत के माध्यम से उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने सोलह श्रृंगार धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूरे आयोजन के दौरान सभी ने भरपूर आनंद लिया और वातावरण भक्ति, उत्साह एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा।अखिल भारतीय मारवाड़ी शक्ति शाखा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। सभी सखियों ने मिलकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इसे एक सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन बताया।इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल।शाखा अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुमन अग्रवाल, बाल विकास प्रमुख राखी अग्रवाल, सचिव संगीता केडिया, कोषाध्यक्ष संगीता खेतान, उपाध्यक्ष आशा गोयल, सरिता अग्रवाल, अलका जी, प्रीति गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, शोभा जी सहित सभी महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की

प्रातिक्रिया दे