शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने किया शिक्षक दिवस पर गुरु जनों का सम्मान, अतिथियों का हुआ आशीर्वचन, गुरु की महत्ता पर डाला गया प्रकाश, विद्यालय के बच्चों ने भी दी बहुत सुंदर प्रस्तुति

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने किया शिक्षक दिवस पर गुरु जनों का सम्मान, अतिथियों का हुआ आशीर्वचन, गुरु की महत्ता पर डाला गया प्रकाश, विद्यालय के बच्चों ने भी दी बहुत सुंदर प्रस्तुति kshititech
सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह
शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने किया शिक्षक दिवस पर गुरु जनों का सम्मान, अतिथियों का हुआ आशीर्वचन, गुरु की महत्ता पर डाला गया प्रकाश, विद्यालय के बच्चों ने भी दी बहुत सुंदर प्रस्तुति kshititech
सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने किया शिक्षक दिवस पर गुरु जनों का सम्मान, अतिथियों का हुआ आशीर्वचन, गुरु की महत्ता पर डाला गया प्रकाश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यार्थियों ने गुरु जनों का श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर एवं पूजा अर्चना कर हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय की बहनों ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला तथा इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कपूर चंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, सह व्यवस्थापक कन्हैया गोयल, कार्यकारिणी के सदस्य विनोद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, डमरूधर देवांगन, बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल राठौर, विद्यालय के प्राचार्य पुरण गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू,कुशलाल वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक दिवस डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है, तथा इस दिन शिक्षकों के सम्मान के लिए यह विशेष दिवस होता है, तो वही हम सभी गुरुजनों का सदैव आदर सत्कार करें एवं गुरु से अर्जित ज्ञान को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगाए, वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी शिक्षक दिवस पर अपनी भावनाएं कविताएं,निबंध एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत की, तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने समस्त गुरुजनों का उनके स्थान पर जाकर श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया तथा उन्हें स्वल्पाहार भी कराया गया, इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक वृंद एवं विद्यार्थी मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading