शक्ति शहर में भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी जुटे मतदाताओं को रिझाने में, सभी उम्मीदवारों ने करी जनसंपर्क अभियान की धुआंधार शुरुआत, घर-घर पहुंच रहे उम्मीदवार, शहर के वार्ड क्रमांक- 16 से ही है भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी, वार्ड क्रमांक 16 से पूर्व में भी चार बार बन चुके हैं नगर पालिका अध्यक्ष

शक्ति शहर में भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी जुटे मतदाताओं को रिझाने में, सभी उम्मीदवारों ने करी जनसंपर्क अभियान की धुआंधार शुरुआत, घर-घर पहुंच रहे उम्मीदवार, शहर के वार्ड क्रमांक- 16 से ही है भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी, वार्ड क्रमांक 16 से पूर्व में भी चार बार बन चुके हैं नगर पालिका अध्यक्ष kshititech
निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी श्यामसुंदर अग्रवाल
शक्ति शहर में भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी जुटे मतदाताओं को रिझाने में, सभी उम्मीदवारों ने करी जनसंपर्क अभियान की धुआंधार शुरुआत, घर-घर पहुंच रहे उम्मीदवार, शहर के वार्ड क्रमांक- 16 से ही है भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी, वार्ड क्रमांक 16 से पूर्व में भी चार बार बन चुके हैं नगर पालिका अध्यक्ष kshititech
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिराग अग्रवाल
शक्ति शहर में भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी जुटे मतदाताओं को रिझाने में, सभी उम्मीदवारों ने करी जनसंपर्क अभियान की धुआंधार शुरुआत, घर-घर पहुंच रहे उम्मीदवार, शहर के वार्ड क्रमांक- 16 से ही है भाजपा कांग्रेस एवं निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी, वार्ड क्रमांक 16 से पूर्व में भी चार बार बन चुके हैं नगर पालिका अध्यक्ष kshititech
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी रीना गेवाड़ीन

शक्ति शहर में भाजपा कांग्रेस सहित निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी जुटे मतदाताओं को रिझाने में, सभी उम्मीदवारों ने करी जनसंपर्क अभियान की धुआंधार शुरुआत, घर-घर पहुंच रहे उम्मीदवार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर में होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ कर दिया है, तथा भाजपा से चिराग अग्रवाल, कांग्रेस से रीना गेवाडीन तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्यामसुंदर अग्रवाल जहां मतदाताओं के घर-घर तक पहुंच रहे हैं, तो वहीं सभी प्रत्याशियों के जनसंपर्क कार्यक्रम में जहां कार्यकर्ताओं का भी हुजूम उमड़ रहा है, तो वहीं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शहर विकास की बात कहते हुए जनता को यह आश्वासन दे रहे हैं कि वह यदि वे जीत कर आते हैं तो तेजी से आपके वार्ड का और अधिक विकास होगा तथा बिजली, पानी एवं सड़क की और अधिक बेहतर सुविधाएं हम आपको उपलब्ध करवाएंगे

तथा शहर में जहां नगर पालिका के चुनाव को लेकर धीरे-धीरे माहौल गर्माने लगा है तो वहीं शहर के 18 वार्डों में सभी राजनैतिक दलों के पार्षद पद के प्रत्याशी भी जोर-शोर के साथ संपर्क करने में जुटे हुए हैं, तथा अनेकों पार्षद प्रत्याशी जहां फिर से वार्ड की सत्ता संभालने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं तो वहीं इन चुनाव में कई ऐसे नए चेहरे हैं जो की पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं, किंतु शक्ति शहर के मतदाता भी अपने घर में आने वाले पार्षद एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों से पूरी तरह से शहर विकास को लेकर चर्चा भी कर रहे हैं, तो वहीं शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से या की सड़कों पर आटो एवं रिक्शे में प्रत्याशियों का प्रचार चालू हो गया है, तथा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगे हुए हैं, तो वहीं सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी उन्हें जानकारी प्रदान कर रहे हैं, वहीं 11 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी अपने चुनाव के पूर्व क्या घोषणा पत्र जारी करते हैं,इस पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई है, तथा शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में आज भी जनता से जुड़ी अनेकों ऐसी समस्याएं हैं, जिसके लिए सकारात्मक प्रयास की आवश्यकता है तो वही शक्ति शहर के रेलवे स्टेशन में भी लोगों को यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग सहित विभिन्न मांगे हैं जिसे लेकर जनता भी इस स्थानीय चुनाव में भी इसे मुद्दा बनाने वाली है, वही देखा जाए तो शक्ति शहर में आज भी एक भी तालाब व्यवस्थित नजर नहीं आते तथा लोग तालाबों के सौंदर्यकरण की भी मांग करेंगे साथ ही शहर में एक भी अच्छा उद्यान आज तक विकसित नहीं हो पाया जहां बैठकर लोग अपना समय व्यतीत कर सकें ऐसी छोटी-छोटी बड़ी-बड़ी अनेकों ऐसी समस्याएं हैं जिसे पूरा करने वाला ही नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा, ऐसा जनता का कहना है वहीं दूसरी ओर वर्तमान में देखा जाए तो बीजेपी, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी अध्यक्ष पद पर काबिज होने जोर आजमाइश कर रहे हैं तथा पूरी ताकत लगाए हुए हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading